✕

होम / बिजनेस / हुंडई के आईपीओ से भरेगी इन बैंकों की झोली, सबसे ज्यादा फीस देने वाली दूसरी बड़ी कंपनी बनी

हुंडई के आईपीओ से भरेगी इन बैंकों की झोली, सबसे ज्यादा फीस देने वाली दूसरी बड़ी कंपनी बनी

दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी जल्दी ही भारतीय बाजार में अपने लोकल यूनिट का आईपीओ लेकर आने वाली है, जो देश के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

साउथ कोरिया की कंपनी हुंडई की भारतीय यूनिट हुंडई मोटर इंडिया इंडियन मार्केट में अब तक का सबसे बड़ा इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस IPO के लिए एडवाइज देने वाले बैंकों को कंपनी 40 मिलियन डॉलर यानी 334 करोड़ रुपए फीस दे रही है. यह भारत में किसी IPO पर काम कर रहे एडवाइजिंग बैंकों के लिए अब तक की दूसरी सबसे बड़ी फीस होगी. सूत्रों ने बताया कि हुंडई इंडिया जेपी मॉर्गन, सिटीग्रुप और HSBC सहित एडवाइज देने वाले बैंकों को IPO के साइज का 1.3% पेमेंट किया जाएगा.

बैंकों को देगी 40 मिलियन डॉलर की फीस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेपी मॉर्गन, सिटी बैंक और HSBC ह्युंडै इंडिया आईपीओ के प्रमुख बैंक हैं. उन्होंने कहा कि डील में शामिल अन्य बैंकों में मॉर्गन स्टेनली और कोटक बैंक भी शामिल हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि ह्युंडै इंडिया जेपी मॉर्गन, सिटीग्रुप और HSBC सहित बैंकों को आईपीओ साइज का 1.3 फीसदी भुगतान करेगी. आसान भाषा में कहे तो साउथ कोरिया की दिग्गज कार निर्माता आईपीओ पर सलाह देने वाले बैंकों को फीस के तौर पर 40 मिलियन डॉलरका भुगतान करेगी. हालांकि अभी तक इन बैंकों और न ही ह्युंडै की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान दिया गया है.

इतना बड़ा हो सकता है हुंडई आईपीओ

नियामक के पास फाइल मसौदे के अनुसार, हुंडई इंडिया 2.5 से 3 बिलियन डॉलर का आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है. भारतीय करेंसी में यह साइज 20,890 करोड़ रुपये से 25 हजार करोड़ रुपये तक हो जाता है. अभी तक भारतीय बाजार में सबसे बड़ा आईपीओ लाने का रिकॉर्ड सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के नाम दर्ज है, जो लगभग 2 साल पहले मई 2022 में करीब 21 हजार करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी.

SEBI के पास जमा किए ड्राफ्ट-पेपर्स

हुंडई इंडिया ने IPO लाने के लिए 15 जून को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) यानी ड्राफ्ट-पेपर्स फाइल किए हैं. हुंडई मोटर इंडिया IPO के जरिए अपनी 17.5% तक की हिस्सेदारी बेचकर 2.5-3 बिलियन डॉलर यानी करीब 25,000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. कंपनी इस IPO में अपने टोटल 812 मिलियन (81.2 करोड़) शेयर्स में से 142 मिलियन यानी 14.2 करोड़ शेयर्स बेच रही है.

अभी सेबी ने नहीं दी है ड्राफ्ट पर हरी झंडी

हुंडई इंडिया प्रस्तावित आईपीओ में 30 बिलियन डॉलर तक की वैल्यूएशन आंके जाने का प्रयास कर रही है. अभी बाजार नियामक सेबी ने हुंडई इंडिया के प्रस्तावित आईपीओ के ड्राफ्ट को मंजूरी नहीं दी है. हालांकि ये तो तय है कि यह आईपीओ जब भी आएगा, बाजार के इतिहास के सबसे बड़े आईपीओ में से एक साबित होगा और अगर रिपोर्ट सही साबित होती है तो आईपीओ बैंकों के लिए जबरदस्त कमाई कराने वाला साबित हो सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

1 hour ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

2 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

5 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

5 hours ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

1 hour ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

5 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

2 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

5 hours ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

5 hours ago