✕

होम / बिजनेस / तमिलनाडु में 6000 करोड़ से ज्यादा इन्वेस्ट करेगी Hyundai, जानिए क्या है कंपनी का प्लान?

तमिलनाडु में 6000 करोड़ से ज्यादा इन्वेस्ट करेगी Hyundai, जानिए क्या है कंपनी का प्लान?

भविष्य में एक जबरदस्त हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को विकसित करने के लिए भी आवश्यक एवं महत्त्वपूर्ण है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हुंडई मोटर (Hyundai Motor India Limited) की तरफ से इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में घोषणा करते हुए कंपनी ने जानकारी दी है कि कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी तमिलनाडु राज्य में 6180 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट करने जा रही है. इन पैसों का इस्तेमाल कंपनी द्वारा विभिन्न महत्त्वपूर्ण परियाजनाओं को शुरू करने के लिए किया जाएगा और तमिलनाडु में एक हाइड्रोजन रिसोर्स प्लांट स्थापित करना भी इन्हीं परियाजनाओं में शामिल है. 

20,000 करोड़ इन्वेस्ट करेगी Hyundai Motor
कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई मोटर (Hyundai Motor India Limited) द्वारा घोषित की गई यह नई इन्वेस्टमेंट, कंपनी द्वारा 2023 से 2032 के दौरान की जाने वाले 20,000 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट के उद्देश्य में ही शामिल है. कंपनी द्वारा यह इन्वेस्टमेंट इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और स्किल डेवलपमेंट के लिए की जा रही है. कंपनी ने इस इन्वेस्टमेंट के लिए राज्य सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किए हैं और यह समझौता तमिलनाडु ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2024 के दौरान पूरा कर लिया जाएगा. हुंडई मोटर इंडिया के MD और CEO Unsoo Kim ने इस मौके पर बयान जारी कर कहा कि 6180 करोड़ रुपए की यह इन्वेस्टमेंट, देश के आत्मनिर्भर बनने और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के हमारे उद्देश्य को ध्यान में रखकर की गई है. 

1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी वाला राज्य
कंपनी (Hyundai Motor India Limited) का कहना है कि राज्य सरकार के साथ किया गया यह समझौता सिर्फ इन्वेस्टमेंट भर नहीं है बल्कि यह भविष्य में एक जबरदस्त हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को विकसित करने के लिए भी आवश्यक एवं महत्त्वपूर्ण है. साथ ही यह समझौता, कंपनी के सतत विकास और ग्रीन फ्यूचर के वादे के भी अनुरूप है. साथ ही कंपनी के CEO ने इस कदम पर विश्वास जताते हुए कहा है कि इस समझौते से तमिलनाडु को 1 ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बनने में भी मदद मिलेगी. 

होगा रोजगार का सृजन?
इसके साथ ही कंपनी (Hyundai Motor India Limited) ने जानकारी देते हुए यह भी कहा है कि समझौते के एक महत्त्वपूर्ण हिस्से के तौर पर हुंडई एक विशेष हुंडई वैली इनोवेशन हब (Hyundai Valley innovation Hub) की स्थापना भी करेगी और इसके लिए कंपनी IIT-मद्रास के साथ मिलकर 180 करोड़ रुपयों का निवेश भी करेगी. इस फैसिलिटी का इस्तेमाल हाइड्रोजन से संबंधित इकोसिस्टम के क्षेत्रीकरण का फ्रेमवर्क विकसित करने के लिए भी किया जाएगा. इस इन्वेस्टमेंट की बदौलत राज्य में रोजगार का सृजन भी होगा.
 
यह भी पढ़ें: 2023 के आखिरी महीने में बिकीं 2.93 लाख कारें, जानिए कौन सी कंपनियां रहीं सबसे आगे?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

14 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago