✕

होम / बिजनेस / इंतजार के दिन गुजरे, आज खुल रहा है देश का सबसे बड़ा IPO, क्या लगाना चाहिए दांव?

इंतजार के दिन गुजरे, आज खुल रहा है देश का सबसे बड़ा IPO, क्या लगाना चाहिए दांव?

हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज से खुल रहा है. निवेशक इसमें 17 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के सबसे बड़े आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) पर दांव लगाने का मौका आज से मिलने वाला है. दक्षिण कोरियाई ऑटो कंपनी हुंडई की भारतीय यूनिट का आईपीओ 15 से 17 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ होगा. इससे पहले यह रिकॉर्ड LIC के पास था. हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ 27,870.16 करोड़ रुपए का है और इसे मार्केट में ज़बरदस्त रिस्पांस मिलने की उम्मीद है. 

क्या है एक्सपर्ट सलाह?
अधिकांश ब्रोकरेज हाउस ने इसे सब्सक्राइब करने की सलाह दी है. उनका मानना है कि ग्रोथ की मजबूत संभावनाओं के साथ-साथ कंपनी की अच्छी वित्तीय स्थिति से आईपीओ को सपोर्ट मिल रहा है.  2003 में मारुति सुजुकी इंडिया के आईपीओ के बाद यह पहला मौका होगा जब किसी ऑटो कंपनी का आईपीओ आ रहा है. हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ का प्राइज बैंड 1,865 रुपए से 1,960 रुपए प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है. इसका न्यूनतम लॉट साइज 7 शेयर है, जिसका मतलब है कि निवेशकों कम से कम इतने शेयरों के लिए बोली लगानी होगी. 

ग्रे मार्केट से बुरी खबर
हालांकि, आईपीओ लॉन्च होने से पहले ग्रे मार्केट से हुंडई मोटर के लिए अच्छी खबर नहीं आई है. हुंडई मोटर आईपीओ का GMP यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम गिरावट के संकेत दे रहा है. इस IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम अनलिस्टेड मार्केट में 65 रुपए के प्राइज रेंज में कारोबार कर रहा था. यह सितंबर के आखिरी सप्ताह में देखे गए 570 रुपए के GMP की तुलना में लगभग 90 प्रतिशत की भारी गिरावट. वैसे, मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह एक दीर्घकालिक निवेश है और समय के साथ अच्छे रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है. 

एंकर निवेशकों से मिला इतना 
इस IPO में ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए प्रमोटर के शेयरों की बिक्री की जाएगी. आईपीओ कल ही एंकर निवेशकों के लिए खुल गया था. इस दौरान, कंपनी ने एंकर निवेशकों से 8,315 करोड़ रुपए जुटाए. आईपीओ के तहत प्रमोटर हुंडई मोटर ऑफर-फॉर-सेल में 14.2 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेगी. इससे पहले सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड LIC के नाम था. भारतीय जीवन बीमा निगम का आईपीओ  21,000 करोड़ रुपए का था.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

11 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

12 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

12 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

15 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

17 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

17 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

12 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

12 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

13 hours ago