होम / बिजनेस / Hyundai के IPO को लेकर सामने आया ये बड़ा अपडेट, जानें पूरी डिटेल

Hyundai के IPO को लेकर सामने आया ये बड़ा अपडेट, जानें पूरी डिटेल

दिग्गज कार निर्माता कंपनी हुंडई भी अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. इसी साल कंपनी का आईपीओ आ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

साउथ कोरिया की दिग्गज कार कंपनी हुंडई (Hyundai) भारतीय बाजार में लिस्ट होने की तैयारी में है. हुंडई मोटर इंडिया इसी साल दिवाली के आसपास अपना IPO ला सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस IPO के लिए हुंडई ने इनवेस्टमेंट बैंक जेपी मॉर्गन, HSBC और Citi को बतौर एडवाइजर नियुक्त किया है. हालांकि, यदि जरूरत हुई, तो और भी इनवेस्टमेंट बैंकों को साथ लिया जा सकता है. कंपनी इसी साल जून तक IPO के लिए SEBI के पास पेपर जमा कर सकती है.

कितना होगा IPO का साइज?
माना जा रहा है कि अक्टूबर-नवंबर में आने वाला हुंडई मोटर इंडिया का IPO करीब 25 हजार करोड़ रुपए का होगा. यदि ऐसा हुआ तो यह देश में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा. इससे पहले, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का 21 हजार करोड़ रुपए का IPO आया था. उस दौरान, सरकार ने इसमें अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेची थी. बता दें कि हुंडई ने भारत में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है. कंपनी की कारों को काफी ज्यादा पसंद किया गया है. Hyundai Creta और Venue की मार्केट में अच्छी डिमांड है.

कैसी रही है साल की शुरुआत?
यदि हुंडई मोटर इंडिया स्टॉक मार्केट में लिस्ट होती है, तो ये Maruti Suzuki, TATA Motors, Mahindra के बाद चौथी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी होगी. कंपनी के सेल्स फिगर की बात करें, तो जनवरी 2024 कंपनी के लिए काफी अच्छा रहा. इस दौरान, हुंडई मोटर इंडिया ने टाटा मोटर्स को पछाड़ भारत में दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी का खिताब हासिल किया. हुंडई ने जनवरी में घरेलू बाजार में 57,115 कारें बेचीं. जबकि, टाटा मोटर्स ने 53,633 कारें बेचीं. वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जनवरी 2024 में 43,068 एसयूवी यूनिट्स बेचीं.

भारतीय बाजार में अच्छी पैठ 
हुंडई मोटर इंडिया की थोक वाहन बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर 8.5% की बढ़ोतरी के साथ 67,615 यूनिट रही. इसी तरह, घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 14% वृद्धि के साथ 57,115 यूनिट रही, जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 50,106 यूनिट था. हुंडई ने 1996 में भारत में बिजनेस शुरू किया था. अपनी दमदार कारों के बल पर कंपनी ने जल्द ही भारत में अपनी एक अलग पहचान बना ली. आज भारतीय बाजार में कंपनी के पास 15 प्रतिशत मार्केट शेयर है. फिलहाल हुंडई भारत में 13 मॉडल बेचती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

16 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

19 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

19 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

21 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

21 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

19 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

16 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

17 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

19 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

19 hours ago