✕

होम / बिजनेस / स्किनकेयर ब्रांड Minimalist को खरीदेगी HUL, करीब 3,000 करोड़ रुपये में होगा सौदा!

स्किनकेयर ब्रांड Minimalist को खरीदेगी HUL, करीब 3,000 करोड़ रुपये में होगा सौदा!

जयपुर स्थित स्किनकेयर स्टार्टअप मिनिमलिस्ट को खऱीदने के लिए मल्टीनेशनल कंपनी हिन्दुस्तान यूनिलीवर ने डील पर बातचीत की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जल्दी ही भारत में स्किनकेयर का मशहूर देसी ब्रांड एक मल्टीनेशनल कंपनी का हो जाएगा. जयपुर स्थित यह स्किनकेयर स्टार्टअप मिनिमलिस्ट है. जयपुर स्थित इस स्टार्टअप को अपने हवाले करने के लिए मल्टीनेशनल कंपनी हिन्दुस्तान यूनिलीवर ने तीन हजार करोड़ की डील पर बातचीत की है. मिनिमलिस्ट ने अभी तीन साल पहले ही यूनिलीवर की इन्वेस्टमेंट विंग से 110 करोड़ जुटाए थे. 

3,000 करोड़ रुपये में हो सकता है सौदा

दिग्गज FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) जयपुर स्थित स्किनकेयर स्टार्टअप मिनिमलिस्ट (Minimalist) को खरीद सकती है. बातचीत 3,000 करोड़ रुपये (35 करोड़ डॉलर) के सौदे के करीब पहुंच चुकी है. अगर यह सौदा हो जाता है, तो मिनिमलिस्ट की वैल्यूएशन लगभग 3 वर्षों की अवधि में करीब 630 करोड़ रुपये (लगभग 7.5 करोड़ डॉलर) से बढ़कर 3,000 करोड़ रुपये (35 करोड़ डॉलर) हो जाएगी. स्टार्टअप में पीक XV पार्टनर्स का भी पैसा लगा है.

डायरेक्ट टू कंज्यूमर कंपनी की सबसे बड़ी बोली

हिन्दुस्तान यूनिलीवर के साथ डील फाइनल होते ही यह हाल के वर्षों में खासकर स्किनकेयर इंडस्ट्री में किसी डायरेक्ट टू कंज्यूमर कंपनी की सबसे बड़ी बोली होगी. मिनिमलिस्ट अपने प्रॉडक्ट सीधे कंज्यूमर को बेचती है. इस डील के साथ ही मिनिमलिस्ट की वैल्यू तीन साल में ही 630 करोड़ से बढ़कर तीन हजार करोड़ की हो जाएगी. मिनिमलिस्ट की आमदनी लगातार बढ़ रही है और इसका प्रॉफिट प्रोफाइल स्टेबल बना हुआ है. मिनिमलिस्ट की आमदनी 2024 में 184 करोड़ की थी. जो 2024 में 89 फीसदी बढ़कर 350 करोड़ की हो गई. इस दौरान प्रॉफिट भी पांच करोड़ से बढ़कर 11 करोड़ हो गया. इस डील के बाद मिनिमलिस्ट की आमदनी 10 गुना हो जाने के उम्मीद है. जबकि इसी तरह की दूसरी डायरेक्ट टू कंज्यूमर स्किनकेयर कंपनी की आमदनी 4.6 गुना से अधिक नहीं है. इसका क्रेडिट काफी हद तक मिनिमलिस्ट के फाइनेंशियल डिसिप्लिन को दिया जा सकता है.

HUL के कहा-ग्रोथ के नए अवसरों की तलाश

हिन्दुस्तान यूनिलीवर के प्रवक्ता ने कहा है कि वह भारत के बाजार में यहां के कानून के दायरे में रहकर ग्रोथ के नए अवसर तलाश रहे हैं. समय आने पर सभी जवाब देंगे. मिनिमलिस्ट के फाउंडर भाइयों मोहित यादव और राहुल यादव ने मनी कंट्रोल के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया. इस डील की खबर फैलने के बाद शेयर बाजार में हलचल देखने को मिल सकती है, इसलिए निवेशकों को एचयूएल के शेयर पर नजर बनाए रखनी चाहिए. मिनिमलिस्ट स्किन को सॉफ्ट रखने के साथ ही उसे निखारने के लिए एक से बढ़कर एक रेंज की प्रॉडक्ट पेश करता है. इसमें विटामिन सी और डी के लिए लिक्विड से लेकर एक्टिव हेयर ग्रोथ और सनस्क्रीम प्रॉडक्ट तक शामिल हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

21 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

21 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

21 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

21 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago