✕

होम / बिजनेस / वॉटर प्यूरीफायर ब्रैंड Pureit को मिल गया नया मालिक, जानें किसने क्रैक की डील

वॉटर प्यूरीफायर ब्रैंड Pureit को मिल गया नया मालिक, जानें किसने क्रैक की डील

वॉटर प्यूरीफायर की दुनिया के जाने-पहचाने नाम Pureit को अब नया मालिक मिल गया है. हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने अपने इस कारोबार को बेच दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपने वॉटर प्यूरीफायर कारोबार को बेच दिया है. HUL ने 600 करोड़ रुपए में अपने ब्रैंड प्योरइट (Pureit) का सौदा एओ स्मिथ इंडिया वॉटर प्रोडक्ट्स के साथ किया है. यह डील एचयूएल की पैरेंट कंपनी यूनिलीवर के वैश्विक लेनदेन का हिस्सा है. इसी साल मार्च में यह खबर आई थी कि HUL वॉटर प्यूरीफायर कारोबार को बेचने की संभावना तलाश रही है. उसने प्राइवेट इक्विटी फंड सहित कई संभावित खरीदारों के साथ अनौपचारिक बातचीत भी की थी, लेकिन डील AO Smith के साथ अब पूरी हुई है.

2004 में हुई थी शुरुआत
वॉटर प्यूरीफायर कारोबार में प्योरइट जाना-पहचाना नाम है. HUL इस ब्रैंड के तहत भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, वियतनाम और मेक्सिको आदि देशों में पानी को साफ करने से संबंधित समाधान पेश करती है. Hindustan Unilever ने 2004 में यूरेका फोर्ब्स और केंट जैसे स्थापित ब्रैंड्स को टक्कर देते हुए एक एंट्री-लेवल वॉटर प्यूरीफायर के साथ वॉटर प्यूरीफायर मार्केट में कदम रखा था. 2011 में, कंपनी ने RO यानी रिवर्स ऑस्मोसिस वॉटर प्यूरीफायर की अपनी रेंज लॉन्च की. वर्तमान में Pureit एडवांस्ड RO और UV (अल्ट्रावायोलेट) वॉटर प्यूरीफायर बेचती है.

कितना बड़ा है कारोबार?
पिछले वित्त वर्ष तक HUL का वॉटर प्यूरिफायर कारोबार 293 करोड़ रुपए था, जो एचयूएल के कुल कारोबार के एक प्रतिशत से भी कम है. पिछले साल यह खबर सामने आई थी कि FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आटे और नमक के कारोबार से बाहर निकलने का फैसला किया है. कंपनी इसे बेच रही है और डील 60.4 करोड़ रुपए में फाइनल हो सकती है. HUL के इन कारोबार को खरीदने के लिए उमा ग्लोबल फूड्स और उमा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का नाम सामने आया था. ये दोनों कंपनियां सिंगापुर मुख्यालय वाली कंपनी रिएक्टिवेट ब्रांड्स इंटरनेशनल की सब्सिडियरी कंपनी हैं. जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर, ब्रिटिश कंपनी Unilever की सब्सिडियरी है.

AO के लिए फायदे की डील
भारत में वॉटर प्यूरीफायर का बाजार काफी बड़ा है. शुद्द पानी अभी भी हमारे देश में एक अहम् मुद्दा है, इसलिए वॉटर प्यूरीफायर की डिमांड बनी रहती है. हालांकि, ये बात अलग है कि इस सेक्टर में प्रतियोगिता काफी कड़ी है. कई दिग्गज कंपनियों के साथ-साथ लोकल प्लेयर भी बाजार में मौजूद हैं. फिलहाल Eureka Forbes का इस कारोबार में दबदबा है. कंपनी एक्वागार्ड ब्रैंड के तहत वॉटर प्यूरीफायर की बिक्री करती है. इसी तरह, AO Smith का मार्केट भी लगातार बढ़ रहा है. कंपनी ने पिछले कुछ समय में काफी तेजी से तरक्की की है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस डील से AO को ज्यादा मार्केट कैप्चर करने में मदद मिलेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.