होम / बिजनेस / पिछले हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुए बाजार की इस सप्ताह कैसी रहेगी चाल?

पिछले हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुए बाजार की इस सप्ताह कैसी रहेगी चाल?

बाजार में कई कारणों के चलते इस हफ्ते भी उतार-चढ़ाव का दौर कायम रहने की संभावना जताई जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार पिछले हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुआ था. BSE सेंसेक्स 462.8 अंक लुढ़क गया था, जबकि NSE निफ्टी में 155 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. इस हफ्ते भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वैश्विक कारणों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते बाजार के तेजी से ऊपर भागने की संभावना बेहद कम है. 

विदेशी निवेशक कर रहे बिकवाली
भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशक लगातार पैसा निकाल रहे हैं जिसकी वजह इक्विटी मार्केट में कमजोरी बनी हुई है. ग्लोबल मार्केट की चिंताओं को देखते हुए मुमकिन है कि आने वाले हफ्तों में भी विदेशी निवेशक और निकासी करें. पिछले हफ्ते विदेशी निवेशकों ने 6654 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की है. जबकि घरेलू निवेशकों ने 9430 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है. इंडियन स्टॉक मार्केट विदेशी निवेशकों के रुख पर काफी निर्भर रहता है. जब वह बाजार में पैसा डालते हैं, तो उसकी रफ्तार बढ़ जाती है. इसके उलट जब वह पैसा निकालते हैं, तो बाजार टूट जाता है.

कम मिलेगा ट्रेडिंग का समय 
एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक कारणों और विदेशी फंड्स की एक्टिविटीज भी बाजार की धारणा को प्रभावित करेंगी. कच्चे तेल की कीमत और रुपए के उतार-चढ़ाव से बाजार अछूता नहीं रहेगा. इस हफ्ते ट्रेडिंग का समय भी कम मिलेगा, क्योंकि 'रामनवमी' के चलते गुरुवार को बाजार में अवकाश रहेगा. मासिक डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान की वजह से बाजार में अपेक्षाकृत ज्यादा अस्थिरता रह सकती है. वैश्विक संकेतकों के अलावा विदेशी फंड्स का प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतें भी बाजार को प्रभावित कर सकती हैं.

शॉर्ट टर्म में ज्यादा उतार-चढ़ाव
वैश्विक बैंकिंग संकट के चलते भी बाजार नरमी के दौर से गुजर रहा है और इस हफ्ते इसका असर बाजार पर बना रहेगा. खासकर, बाजार में शॉर्ट टर्म में अभी उतार-चढ़ाव और देखने को मिल सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बात को लेकर अनिश्चितता है कि फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंक आगे चलकर ब्याज दरों को लेकर किस तरह का रुख अपनाते हैं. यदि वह नीतिगत दरों में फिर से इजाफा करते हैं, तो बाजार और प्रभावित हो सकता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

13 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

14 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

16 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

16 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

17 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

14 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

13 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

16 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

19 hours ago