✕

होम / बिजनेस / कैसा होगा दिसंबर के पहले कारोबारी दिन बाजार का मूड, बाजार में कहां है कमाई का मौका?

कैसा होगा दिसंबर के पहले कारोबारी दिन बाजार का मूड, बाजार में कहां है कमाई का मौका?

निफ्टी 50 में 29 नवंबर को शानदार रिकवरी देखने को मिली और सूचकांक में तकरीबन 1 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

साल का आखिरी महीना रविवार से शुरू हुआ है. लेकिन, शेयर बाजार में इसकी शुरूआत आज यानी सोमवार से होगी. नवंबर महीने के आखिरी सप्ताह में 29 तारीख को जहां भारतीय शेयर बाजार में करीब 1 फीसदी की तेजी देखी गई. सेंसेक्स 759 अंक और निफ्टी 217 अंक चढ़कर बंद हुआ था. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) 759.05 अंक यानी 0.96 फीसदी उछलकर 79,802.79 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 880.16 अंक बढ़कर 79,923.90 तक पहुंच गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 216.95 अंक यानी 0.91 फीसदी चढ़कर 24,131.10 पर बंद हुआ था. आइए जानते हैं दिसंबर के पहले कारोबारी दिन कैसा रहेगा बाजार का हाल...

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. MACD की मानें तो आज कुछ शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. एमएसीडी (MACD) ने Colgate-Palmolive, CreditAccess Grameen, Poonawalla Fincorp, Triveni Turbine, Home First Finance, Godfrey Phillips और Bombay Burmah Trading आज लाल निशान पर कारोबार करते नज़र आ सकते हैं. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Adani Green Energy, Adani Energy Solutions, The Fertilisers and Chemicals Travancore, Easy Trip Planners, Piramal Pharma, Lloyds Metals & Energy और Sun Pharma Advanced Research नाम शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें. 

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 1 दिसंबर 2024 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Cochin Shipyard, KEC International, Adani Enterprises, Biocon, RVNL, Dixon Tech, L&T, Home First Finance, Cipla Ltd, Aster DM, Hyundai Motor India, Tata Motors, Maruti Suzuki, TVS Motor जैसे नाम शामिल हैं. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

2 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

4 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

5 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

5 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

5 hours ago

बड़ी खबरें