✕

होम / बिजनेस / कैसा होगा हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार का मूड, बाजार में कहां है कमाई का मौका?

कैसा होगा हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार का मूड, बाजार में कहां है कमाई का मौका?

विशेषज्ञों का मानना है कि इस सप्ताह बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है, क्योंकि निवेशक फेडरल रिजर्व के निर्णय और थोक महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार में बीते हफ्ते उतार-चढ़ाव के बीच साप्ताहिक बढ़त देखने को मिली थी और ये लगातार चौथा हफ्ता रहा जब बाजार साप्ताहिक बढ़त के साथ बंद हुआ है. पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 623.07 अंक (0.76%) चढ़कर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी ने 90.5 अंक (0.36%) का लाभ दर्ज किया. यह प्रदर्शन दर्शाता है कि बाजार वर्तमान में सकारात्मक रुझान में है, लेकिन निवेशक आगामी घटनाक्रमों को लेकर सतर्क बने हुए हैं. फिलहाल आने वाले समय में शेयर बाजार की दिशा क्या होगी. एक नजर डालें इन संकेतों पर.

कैसी रहेगी बाजार की चाल

पिछले हफ्ते घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी. इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 623.07 अंक या 0.76 प्रतिशत चढ़ गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 90.5 अंक या 0.36 प्रतिशत के लाभ में रहा. एनालिस्ट्स का कहना है कि इस सप्ताह अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दर पर निर्णय, थोक महंगाई के आंकड़ों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के प्रवाह पर शेयर बाजारों की दिशा निर्भर करेगी. इसके अलावा आगे के संकेतकों के लिए निवेशक वैश्विक रुझान पर निगाह रखेंगे.

इन शेयरों में दिख सकती है तेजी

पिछले हफ्ते शेयर मार्केट में ओवरऑल तेजी रही. इस हफ्ते पहले दिन केपीआर मिल, क्रिसिल, वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड, भारती एयरटेल, भारती हेक्साकॉम, रैमको सीमेंट्स और वर्द्धमान टेक्सटाइल्स के शेयरों में तेजी दिख सकती है. दूसरी ओर फीनिक्स मिल्स, केएसबी, यूको बैंक, आर्चियन केमिकल इंडस्ट्रीज, सेल, इंडियन ओवरसीज बैंक और एरिस लाइफसाइंसेज के शेयरों में बिकवाली का दबाव है. पिछले हफ्ते शुक्रवार को 227 शेयरों अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर छुआ जबकि 35 शेयर 52 हफ्ते लो पर खिसक गए. 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंचे शेयरों में केपीआर मिल, क्रिसिल, स्वान एनर्जी, पेज इंडस्ट्रीज, इंडियन होटल्स, एचसीएल टेक और डिक्सन टेक्नोलॉजीज शामिल हैं.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 16 दिसंबर 2024 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Lupin, JK Paper, Power Grid, Vedanta, Max Financial, Navin Fluorine, Aurobindo Pharma, Glenmark, zydus, Borosil Renewables, Afcons Infrastructure, Senco Gold, Aeroflex Industries, Lemon tree hotels, bharat forge, HBL power systems, Rites, RIL, Godrej Agrovet, Ge Power, 63 Moons, Biocon जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago