✕

होम / बिजनेस / भारी उतार-चढ़ाव के बीच आज कैसा रहेगा बाजार का हाल, किन शेयरों में उछाल के हैं आसार?

भारी उतार-चढ़ाव के बीच आज कैसा रहेगा बाजार का हाल, किन शेयरों में उछाल के हैं आसार?

शेयर बाजार के लिए आज का दिन कैसा रहेगा सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत ज़रूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

उतार चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी कल दोनों 11 नवंबर को लगभग सपाट बंद हुए, निफ्टी तो लाल निशान में बंद हुआ। यह लगातर तीसरा दिन है, जब इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं. ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली जारी रही. बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.79 फीसदी लुढ़का. वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 1.14 फीसदी टूटकर बंद हुआ. इसके चलते बीएसई पर निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.99 लाख करोड़ रुपये घट गई. चलिए जानते हैं आज कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल...

इन शेयरों में दिख सकती है तेजी

मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया, एचएफसीएल लिमिटेड, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड, एनएमडीसी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, HCL Tech, Manappuram Finance, Astral, Bank of Baroda, TCS, Federal Bank और केपी ग्रुप के शेयरों में तेजी आ सकती है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा सितंबर तिमाही में 63 प्रतिशत बढ़कर 2,374 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 1,458 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. टेलिकॉम इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी एचएफसीएल लिमिटेड को अपने गठजोड़ भागीदारों के साथ उत्तर प्रदेश पूर्व, उत्तर प्रदेश पश्चिम और पंजाब सर्किलों के लिए भारतनेट के तीसरे चरण के तहत 13,000 करोड़ रुपये की ऑप्टिकल फाइबर आधारित ब्रॉडबैंड नेटवर्क परियोजनाओं के लिए सबसे निचली बोली लगाने वाली कंपनी घोषित किया गया है. 

किन शेयरों में रहेगा उतार-चढ़ाव

मोमेंटम इंडिकेटर MACD के मुताबिक मंगलवार को आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एपीएल अपोलो ट्यूब्स और प्राइम सिक्योरिटीज के शेयरों में तेजी रह सकती है. दूसरी ओर पॉली मेडिक्योर, केयर रेटिंग्स, Akzo Nobel India, गोपाल स्नैक्स, जेन टेक्नोलॉजीज और बॉम्बे बुमराह ट्रेडिंग कॉरपोरेशन के शेयरों में गिरावट की आशंका है.

क्या कहते हैं जानकार?

जानकारों का कहना है कि भारतीय बाजार दबाव में हैं, जिसका मुख्य कारण विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली है. बाजार की मौजूदा चाल पर एफआईआई की गतिविधियां हावी हैं. इसे कमजोर नतीजों और अमेरिका में सत्ता में आने वाली डोनाल्ड ट्रंप सरकार की संभावित नीतियों से भी समर्थन मिल रहा है. निवेशकों को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई के आंकड़ों का इंतजार है. ऐसा लग रहा है कि खाद्य कीमतें मासिक आधार पर अधिक रहेंगी. ऐसे में आरबीआई को अल्पावधि में ब्याज दरों में यथास्थिति बनाए रखने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

17 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

19 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

19 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

19 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

20 hours ago

बड़ी खबरें