होम / बिजनेस / Workplace को कैसे बनाएं Happy, जानिए, Tech Mahindra के मार्केटिंग हेड ने क्या बताया

Workplace को कैसे बनाएं Happy, जानिए, Tech Mahindra के मार्केटिंग हेड ने क्या बताया

हर्षवेंद्र ने बताया कि कई कंपनियों में HR Workplace को बेहतर बनाने के लिए कई एम्प्लॉई फ्रेंडली पॉलिसी बनाई जाती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: Workplace को खुशनुमा बनाने में कई चीजें महत्वपूर्ण हैं, उनमें टेक्नोलॉजी भी एक है. Tech Mahindra एम्प्लॉइज के चेहरे पर स्माइल लाने के लिए टेक्नोलॉजी पर बहुत ज्यादा काम कर रहा है, जिससे उनकी वर्किंग लाइफ काफी आसान हो जाएं. कंपनी के Global Chief People Ocer and Head - Marketing,  Mr. Harshvendra Soin ने BW People के The Happiest Workplaces Summit and Award में बताया कि उनकी कंपनी कैसे Workplace को Happy Workplace में बदल रही है.

स्माइल काउंट करने की सलाह
हर्षवेंद्र ने बताया कि कई कंपनियों में HR Workplace को बेहतर बनाने के लिए कई एम्प्लॉई फ्रेंडली पॉलिसी बनाई जाती हैं, पर उनका मानना है कि सबसे ज्यादा जरूरी है स्माइल काउंट करने की. यानी यदि आपके एम्प्लॉई के चेहर पर स्माइल है, तो समझिए कि आपकी कंपनी एक Happy Workplace है. इसमें टेक्नोलॉजी बहुत मदद करती है.

Happy Workplace के लिए टेक्नोलॉजी का महत्व बताया
उन्होंने Tech Mahindra के उदाहरण के साथ समझाते हुए कहा, "हम मेटावर्स पर काम कर रहे हैं. हमने कंपनी में एक ऐसे HR को स्थापित किया है, जो इंसान नहीं बल्कि एक रोबोट है. वो 24X7 काम करता है और उसका नाम है- K2. ये इतना इम्प्लॉई फ्रेंडली है कि ये आपको खुद ब खुद पहचानकर आपके सभी HR क्वैरी का जवाब देता है. आपको इससे सिर्फ सवाल करना होता है और यह तुरंत आपके सभी सवालों का चुटकियों में जवाब देता है. ऐसे सवालों का भी, जिसके लिए कई कंपनी में HR को कई दिन लग जाते हैं. आप इससे अपनी सैलरी स्लिप, लीव डिटेल्स, मेडिकल इंश्योरेंस या कुछ और, पलभर में जवाब आपके सामने होता है.

जब एम्प्लॉई घर जाए तो हैप्पी स्माइल के साथ जाए
हर्षवेंद्र ने बताया कि आप माहौल ऐसा बनाएं, जब एम्प्लॉई घर जाए तो एक हैप्पी फेस के साथ जाए और जहां भी जाए वहां पॉजिटिविटी फैलाए. ग्रेट ह्यूमन एक्सपीरियंस पर फोकस करते हुए उन्होंने कंपनियों को सलाह दी कि इस बात पर ज्यादा फोकस करें. यदि आपके यहां कोई एम्प्लॉई काम करने आए तो उसका एक्सपीरियंस बेहतर होना चाहिए और इसमें टेक्नोलॉजी आपकी बहुत मदद करेगी. उन्होंने कहा, "कई कंपनियों में आई-कार्ड नहीं तो अटेंडेंस नहीं. यानी उसी से अटेंडेंस लगाई जाती है, पर Tech Mahendra में इस बात की चिंता नहीं होती. हम हैप्पी स्माइल्स काउंट करते हैं. आप ऑफिस आएंगे तो आपको कहीं पंच नहीं करना होता, सिर्फ अपनी एक हैप्पी स्माइल की फोटो देनी होती है और बस आपका अटेंडेंस लग गया. हम इमोशंस को कैप्चर करते हैं."

उन्होंने ये बताया कि एम्प्लॉइज को जितना बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा, वो उतना ज्यादा खुश रहेगा और ये सब मिलकर ही Happy Workplace का निर्माण होता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

8 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

8 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

8 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

11 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

12 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

8 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

8 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

8 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.