✕

होम / बिजनेस / आज किन शेयरों पर निवेश रहेगा शुभ और कहां दांव पड़ सकता है भारी? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

आज किन शेयरों पर निवेश रहेगा शुभ और कहां दांव पड़ सकता है भारी? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

अमेरकी फेडरल रिजर्व के इसी सप्ताह नीतिगत दर पर निर्णय के मद्देनजर निवेशक आज भी सतर्क रुख अपना सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वालों के लिए कल का दिन सांप-सीढ़ी की तरह रहा. पूरे कारोबारी सत्र में बाजार ऊपर-नीचे होता रहा. शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर चले गए, लेकिन तेजी को कायम रखने में सफल नहीं हुए. आखिरी में बाजार नाममात्र उछाल के साथ बंद हुआ. दरअसल, कुछ चुनिंदा सेक्टर में जमकर हुई मुनाफावसूली हुई, जिसकी वजह से बाजार की चाल प्रभावित रही. इसके अलावा, यूए फेडरल रिजर्व के इसी सप्ताह नीतिगत दर पर निर्णय के मद्देनजर भी निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया. सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 23.12 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 81,355.84 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 1.25 अंक की बढ़त के साथ 24,836.10 पर बंद हुआ. जबकि शुरुआती कारोबार के दौरान दोनों ने अच्छी-खासी बढ़त हासिल कर ली थी.

ये हैं MACD के संकेत
चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Apollo Hospitals Enterprise, Divi's Laboratories, Nile, LTIMindtree और Info Edge में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. जाहिर है ऐसे में दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड से परामर्श ज़रूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Welspun Corp, IndiGo Paints, Bigbloc Construction, Bajaj Steel Industries और JK Cement पर मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इनमें गिरावट आ सकती है.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में भी जान लेते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. इस लिस्ट में City Union Bank, FDC, Kaynes Technology, EID Parry, 360 One Wam, Deepak Fertilisers और Sumitomo Chemical का नाम शामिल है. सिटी यूनियन बैंक के शेयर कल शानदार 5.88% की तेजी के साथ 169.20 रुपए पर बंद हुए. बीते एक साल में ये शेयर 27.03% का रिटर्न दे चुका है. इसी तरह FDC के लिए भी कल का दिन अच्छा गुजरा. 4.76% की उछाल के साथ यह 526 रुपए पर बंद हुआ. पिछले एक साल में इसने अभी निवेशकों को 53.24% का रिटर्न दिया है. Kaynes Technology ने कल निवेशकों को झोली भर दी. इस शेयर में 8.12% का उछाल देखने को मिला.  इस दौरान, E I D-Parry (India) 8.54% की बढ़त हासिल करके 846.80 रुपए पर पहुंच गया.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

14 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

15 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

16 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

17 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

14 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

10 hours ago