होम / बिजनेस / संकट में फंसी टाटा स्टील को कैसे बचाया था सर दोराबजी टाटा ने, पढ़ें पूरी कहानी

संकट में फंसी टाटा स्टील को कैसे बचाया था सर दोराबजी टाटा ने, पढ़ें पूरी कहानी

टाटा समूह की छवि एक ऐसी कारोबारी समूह की है, जहां कर्मचारियों के हित, सुविधाओं का सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाता है. इसकी नींव एक तरह से सर दोराबजी टाटा ने ही रखी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टाटा समूह (Tata Group) की कंपनी टाटा स्टील पंजाब में 2600 करोड़ का नया प्लांट खोलने जा रही है. सालाना 0.75 मिलियन टन स्टील उत्पादन की क्षमता वाले इस प्लांट में बड़े पैमाने पर युवाओं को नौकरी दी जाएगी. टाटा स्टील का कारोबार आज 5 महाद्वीपों के 26 देशों में फैला है और यह दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी स्टील उत्पादक कंपनी है. टाटा समूह की यह कंपनी लगातार तरक्की करती जा रही है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब कंपनी आर्थिक बदहाली की कगार पर पहुंच गई थी और उसे बचाने के लिए सर दोराबजी टाटा ने अपनी सारी संपत्ति गिरवी रख दी थी. 

औद्योगिक क्रांति की नींव रखी
जमशेदजी टाटा के बेटे सर दोराबजी टाटा (Dorabji Tata) का जन्म आज ही के दिन यानी 27 अगस्त को हुआ था. वह टाटा समूह के चेयरमैन थे. उन्होंने अपने पिता के सपनों को पूरा करते हुए भारत में औद्योगिक क्रांति की नींव रखी थी. देश का पहला स्टील संयंत्र स्थापित करने का गौरव उन्हें ही प्राप्त है. उनकी कंपनी को टिस्को (अब टाटा स्टील) को उस दौर में भी कर्मचारियों के लिए आदर्श कंपनी के रूप में देखा जाता था. 

कर्मचारियों के हित का ख्याल
मौजूदा वक्त में टाटा समूह की छवि एक ऐसी कारोबारी समूह की है, जहां कर्मचारियों के हित, सुविधाओं का सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाता है. कर्मचारियों की समस्याओं को मानवीय दृष्टिकोण से देखा जाता है. इसकी नींव एक तरह से सर दोराबजी टाटा ने ही रखी. उन्होंने कर्मचारियों के लिए 8 घंटे की ड्यूटी, फ्री मेडिकल ट्रीटमेंट, पेड लीव, कर्मचारी भविष्य निधि और महिला कर्मचारियों के लिए मातृत्व अवकाश जैसी सुविधाओं की शुरुआत की. जिसे बाद में भारत सरकार ने कानून के रूप में पूरे देश में प्रभावी किया.

जुबली डायमंड भी गिरवी रखा
टाटा स्टील (टिस्को) की स्थापना 1907 में हुई. सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन 1920 के दशक में, कंपनी वित्तीय संकट में घिर गई. सर दोराबजी टाटा ने कंपनी को इस भंवर से निकालने की लाख कोशिश की, लेकिन स्थिति सुधरने के बजाए बिगड़ती गई. उन्हें कोई रास्ता नज़र नहीं आ रहा था. ऐसे में दोराबजी टाटा और उनकी पत्नी मेहरबाई टाटा ने अपनी सारी संपत्ति और यहां तक की उन्होंने कंपनी को बचाने के लिए बेशकीमती जुबली डायमंड भी गिरवी रख दिया.   

आज है एक अलग पहचान
सर दोराबजी टाटा की पत्नी मेहरबाई टाटा को जुबली डायमंड बहुत प्रिय था, यह उन्हें दोराबजी टाटा ने ही दिया था. 245 कैरेट का जुबली हीरा कोहिनूर से दोगुना बड़ा था. लेडी मेहरबाई टाटा इसे विशेष आयोजनों में पहना करती थीं, लेकिन जब बात कंपनी को बचाने की आई, तो उन्होंने उसे भी गिरवी रखने के लिए दे दिया. इस तरह टाटा स्टील वित्तीय संकट से बाहर निकल सकी और इसके बाद कंपनी लगातार आगे बढ़ती रही. आज टाटा स्टील की पूरी दुनिया में एक अलग पहचान है.    

खिलाड़ियों का खर्चा खुद उठाया
सर दोराबजी टाटा ने खुद को केवल बिज़नेस तक ही सीमित नहीं रखा. उन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा और उसे निभाया. उन्होंने कैंसर हॉस्पिटल बनवाया. कम ही लोग जानते हैं कि टाटा की कोशिशों की बदौलत ही भारत के छह खिलाड़ियों की टीम 1920 के एंटवर्प ओलंपिक में हिस्सा लेने पहुंची थी. इनमें से तीन खिलाड़ियों का खर्चा उन्होंने खुद उठाया था. ब्रिटिश इंडिया में दोराबजी टाटा के औद्योगिक योगदान के लिए साल 1910 में उन्हें नाइट की उपाधि से सम्मानित किया गया था. साल 1931 में मेहरबाई टाटा और 1932 में दोराबजी टाटा इस दुनिया को अलविदा कह गए थे.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

10 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

11 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

15 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

16 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

15 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

10 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

11 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

11 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

17 hours ago