✕

होम / बिजनेस / अभी से जान लें अगले हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल और किन शेयरों में होगी कमाई? 

अभी से जान लें अगले हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल और किन शेयरों में होगी कमाई? 

शेयर बाजार कल यानी शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था. हालांकि, यह सामान्य उतार-चढ़ाव का हिस्सा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) कल यानी शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. हालांकि, ये गिरावट 4 जून को आई गिरावट जैसी नहीं है. इसका मतलब है कि बाजार चुनावी नतीजों के बाद निर्मित हुए माहौल में सैटल हो चुका है. स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव आम है और कल की गिरावट इसी का हिस्सा है. इसलिए फिलहाल कोई घबराने वाली वजह नजर नहीं आ रही है. वैश्विक स्तर पर भी पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं. हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दरों में कटौती का निर्णय अब तक नहीं लिया है, लेकिन इससे बाजार के प्रभावित होने की आशंका इसलिए नहीं है, क्योंकि दुनियाभर के बाजारों ने फेड के इस ठहराव को कुछ हद तक पचा लिया है.  

ऐसी रह सकती है चाल
21 जून को खत्म हुए हफ्ते में निफ्टी में 0.64% की बढ़त हुई. फिलहाल यह 23,501.10 के लेवल पर है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यह इससे आगे बढ़ता है, तो उम्मीद की जा सकती है कि तेजी 24,000 के लेवल की ओर जाती दिखेगी. वीकली मोमेंटम इंडीकेटर भी तेजी के संकेत दे रहे हैं. अगले हफ्ते कुछ शेयर फोकस में बने रह सकते हैं. इसमें UltraTech Cement फेडरल बैंक, Tata Steel, JSW स्टील, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, इंडियन होटल, एक्साइड, AB कैपिटल, मारुति और कमिंस इंडिया शामिल हैं.

ये भी पढ़ें - सिंघम जैसा मजबूत है इस कंपनी का शेयर, Ajay Devgan कर रहे मोटी कमाई! 

इन पर भी रखें नजर
इनके अलावा, अगले हफ्ते कृषि से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर भी नजर रखें. खासकर, फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयर पिछले कुछ वक्त में काफी उछले हैं. Rashtriya Chemicals & Fertilizers, Deepak Fertilisers और Chambal Fertilisers के शेयर कल के गिरावट वाले बाजार में नरमी के साथ बंद हुए, लेकिन इससे पहले का इनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. चंबल का शेयर बीते 5 सत्रों में 19.80% चढ़ा है. 517.90 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर ने बीते 1 साल में 89.39% का रिटर्न दिया है. इस हिसाब से देखें तो 5 सत्रों की इसकी रफ्तार काफी ज्यादा है. दीपक फर्टिलाइजर का शेयर 5 सत्रों में 14.60% चढ़ा है. जबकि एक साल में यह आंकड़ा 17.51% है. 207.25 रुपए मूल्य वाले Rashtriya Chemicals ने गुजरे 5 दिनों में 24.26% का रिटर्न दिया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

4 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

5 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

6 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

7 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

10 hours ago

बड़ी खबरें