✕

होम / बिजनेस / हमले में बाल-बाल बचे Trump के पास दौलत है बेशुमार, Biden आसपास भी नहीं टिकते 

हमले में बाल-बाल बचे Trump के पास दौलत है बेशुमार, Biden आसपास भी नहीं टिकते 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अरबों के मालिक हैं. उन्हें रियल एस्टेट कारोबार अपने पिता से विरासत में मिला था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)एकदम से इंटरनेशनल मीडिया की सुर्खी बन गए हैं. वजह है उनपर हुआ हमला, जिसमें वह बाल-बाल बच गए. रिपबल्किन पार्टी की टिकट पर पुन: व्हाइट हाउस की रेस में शामिल डोनाल्ड ट्रंप पर हाल ही में पेंसिलवेनिया में चुनावी रैली के दौरान हमला हुआ था. हमलावर की बंदूक से निकली गोली ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई. सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को ढेर कर दिया है, लेकिन उनकी क़ाबलियत पर अब सवाल उठ रहे हैं. वहीं, अमेरिकी राजनीति पर नजर रखने वालों का मानना है कि इस हमले से ट्रंप को चुनाव में फायदे मिल सकता है.  

Biden से अमीर Trump
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के सबसे अमीर राजनेताओं में शामिल हैं. कारोबारी दुनिया से ताल्लुख रखने वाले ट्रंप अरबों डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं. वह मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन से काफी अमीर हैं. बाइडेन ने जब अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभाला था, तब उनकी संपत्ति तकरीबन 8 मिलियन डॉलर थी. पिछले साल तक यह बढ़कर 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 74 करोड़ रुपए हो गई. जबकि डोनाल्ड ट्रंप  के पास 7.5 अरब डॉलर यानी 62,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है. जब Trump ने 2016 में पहली बार राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का ऐलान किया था, तब फ़ोर्ब्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ 4.5 अरब डॉलर थी. हालांकि, ट्रंप ने उस समय कहा था कि वह 8.73 अरब डॉलर की दौलत के मालिक हैं. बता दें कि ट्रंप अक्सर अपनी दौलत को बढ़ा-चढ़ाकर बताते आए हैं.

ये है कमाई का जरिया
फोर्ब्स की रिपोर्ट बताती है कि 2020 में डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति घटकर 2.1 अरब डॉलर हो गई थी. हालांकि, राष्ट्रपति के तौर पर उनके कार्यकाल के बाद इसमें तेजी आई और बीते दो सालों में इसमें जोरदार उछाल देखने को मिला है. अब ट्रंप 7.5 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक बन गए हैं. डोनाल्ड ट्रंप की कमाई मुख्य रूप उनकी कंपनी 'ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप' से होती है. इसके अलावा, वह रियल एस्टेट से भी अच्छी-खासी कमाई करते हैं. उनकी न्यूयॉर्क में आवासीय इमारतों से लेकर कई शहरों में गोल्फ कोर्स और होटल भी हैं. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के पास कई लग्जरी प्रॉपर्टीज हैं. इसमें मुख्यरूप से 1 करोड़ डॉलर कीमत वाला फ्लोरिडा का मेंशन और सेंट मार्टिन की प्रॉपर्टी शामिल है.

ट्रंप के पास 5 एयरक्राफ्ट 
व्हाइट हाउस यानी राष्ट्रपति भवन छोड़ने के बाद ट्रंप फ्लोरिडा के मार-ए-लागो नामक मेंशन में रहते हैं. 1927 में बनाए गए इस मेंशन को साल 1985 में ट्रंप ने 1 करोड़ डॉलर में खरीद लिया था. ट्रंप का ये मेंशन 20 एकड़ में फैला है और इसमें 58 बेडरूम, 33 बाथरूम, 12 फायरप्लेस, 1 स्पा, स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट के साथ-साथ गोल्फ कोर्स सहित कई अत्याधुनिक सुविधाएं हैं. बताया जाता है कि 1995 में डोनाल्ड ट्रंप ने इसे एलिट मेंबरशिप क्लब में बदल दिया था, लेकिन इसका एक बड़ा हिस्सा उन्होंने अपने पास रखा है. वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट की मानें, तो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पास 5 एयरक्राफ्ट हैं. उनके पास लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है, इसमें रॉल्स रॉयस सिल्वर क्लाउड से लेकर मर्सिडिज बेंज जैसी कई गाड़ियां शामिल हैं. 

विरासत में मिला कारोबार 
डोनाल्ड ट्रंप को रियल एस्टेट कारोबार विरासत में मिला है. उनके पिता फ्रेड ट्रंप न्यूयॉर्क के सबसे सफल रियल एस्टेट कारोबारियों में शुमार थे. फ्रेड ट्रंपने अपनी पत्नी एलिजाबेथ के साथ 1927 में रियल एस्टेट कंपनी की नींव रखी थी. 1971 में डोनाल्ड ट्रंप ने पिता का कारोबार संभाला और इसे नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया. उनकी कंपनी ने कई फेमस इमारतें बनवाईं, जिसमें ट्रंप पैलेस, ट्रंप वर्ल्ड टॉवर और ट्रंप इंटरनेशल होटल एंड रिसॉर्ट शामिल हैं. दुनिया के कई बड़े शहरों की तरह भारत के मुंबई में भी Trump Tower है. ट्रंप के रियल एस्टेट कारोबार में कोरोना महामारी के दौरान गिरावट आई थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.