✕

होम / बिजनेस / Ambani Family की खुशियों में शरीक होने आईं Rihanna की फीस उड़ा देगी आपके होश

Ambani Family की खुशियों में शरीक होने आईं Rihanna की फीस उड़ा देगी आपके होश

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट्स की शुरुआत आज से हो रही है. रिहाना सहित दिग्गज हस्तियां जामनगर में परफॉर्म करेंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अनंत, राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों के प्री-वेडिंग इवेंट्स (Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Function) की शुरुआत हो चुकी है. बॉलीवुड और हॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां इसके लिए गुजरात के जामनगर पहुंच रही हैं. मशहूर पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) भी अंबानी फैमिली की खुशियों में शामिल होने के लिए भारत आ गई हैं. 1 से 3 मार्च तक चलने वाले प्री-वेडिंग इवेंट्स में रिहाना सहित कई स्टार्स को परफॉर्म करना है.

जुलाई में है शादी
जामनगर में रिहाना की परफॉरमेंस के लिए खास स्टेज तैयार किया गया है. रिहाना अपनी इस परफॉर्मेंस को लेकर बेहद उत्साहित हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पॉप सिंगर रिहाना 29 फरवरी को ही वेन्यू पर पहुंची थीं. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी जुलाई में होगी, लेकिन प्री-वेडिंग इवेंट्स आज यानी एक मार्च से शुरू हो गए हैं. 3 दिन तक चलने वाले सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक बॉलीवुड की कई हस्तियां जामनगर पहुंच गई हैं.

इसलिए इतनी है फीस
रिहाना अपनी इस परफॉर्मेंस के लिए मोटी फीस ले रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अंबानी फैमिली पॉप सिंगर को करीब 66 से 74 करोड़ रुपए बतौर फीस दे रही है. वैसे, रिहाना प्राइवेट परफॉर्मेंस बहुत कम करती हैं, लेकिन अंबानी फैमिली के इस इवेंट में परफॉर्म करने को लेकर वह खुद भी बेहद उत्साहित हैं. रिहाना बड़े-बड़े बॉक्स लेकर भारत पहुंची हैं. बताया जा रहा है कि रिहाना की भारी-भरकम फीस का बड़ा हिस्सा उनकी परफॉर्मेंस से जुड़ा सामान भारत लाने और उनके बैकग्राउंड सिंगर्स के आउटफिट्स के लिए है.

चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली और मुंबई से जामनगर तक आने-जाने के लिए अंबानी फैमिली ने चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था कराई है. पहले दिन के समारोह को ‘एन इवनिंग इन एवरलैंड’ का नाम दिया गया है, जहां मेहमानों से ‘कॉकटेल पोशाक’ पहनने का आग्रह किया गया है. दूसरे दिन की थीम ‘ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड’ रखी गई है, जिसमें ‘जंगल फीवर’ का ड्रेस कोड होगा. तीसरे दिन के लिए, दो कार्यक्रमों – ‘टस्कर ट्रेल्स’ और ‘सिग्नेचर’ की योजना बनाई गई है. इसके लिए 65 शेफ की टीम मौजूद रहेगी, जो करीब 225 किस्म के पकवान बनाएगी. इस समारोह में लगभग 1000 मेहमान जुटने की उम्मीद है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.