✕

होम / बिजनेस / जिस वजह से थमा गया पूरा Microsoft, उसके बारे में कितना जानते हैं आप?

जिस वजह से थमा गया पूरा Microsoft, उसके बारे में कितना जानते हैं आप?

पहले यूजर्स को कभी-कभार ही ऐसी समस्‍या होती थी, लेकिन आज व्‍यापक पैमाने पर इसका असर देखा गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

माइक्रोसॉफ्ट में हुई गड़बड़ी से पूरी दुनिया की अलग-अलग कंपनियों के कामकाज पर असर पड़ा है. बताया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट में आई ये गड़बड़ी 'क्राउड स्ट्राइक' की वजह से हुआ है. इस गड़बड़ी की वजह से अमेरिका, भारत और आस्ट्रेलिया समेत दुनिया के कई देशों में मौजूद कंपनियों के सिस्टम पर असर पड़ा है. भारत के दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और गुरुग्राम जैसे बड़े आईटी हब माने जाने वाले शहरों में मौजूद कंपनियों पर भी इस गड़बड़ी का असर दिखा है. आईटी क्षेत्र से जुड़े जानकार माइक्रोसॉफ्ट में आई इस गड़बड़ी 'क्राउड स्ट्राइक' को जिम्मेदार बता रहे हैं. आइए जानते है क्या करती है ये कंपनी

क्या करती है कंपनी?

दुनियाभर में शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप पड़ गया है. इसके चलते ऑफिस, एयरपोर्ट, शेयर मार्केट समेत कई सेवाओं पर बहुत बुरा असर पड़ा है. इस समस्या का जिम्मेदार क्राउडस्ट्राइक (CrowdStrike) को माना जा रहा है. यह कंपनी साइबर सिक्योरिटी सेवाएं प्रदान करती है. कंपनी द्वारा अपने प्रोडक्ट फाल्कन (CrowdStrike Falcon) में दिए गए अपडेट के चलते ही यह समस्या उत्पन्न हुई है. क्राउडस्ट्राइक ने कहा है कि उसने यह अपडेट वापस लेना शुरू कर दिया है.

क्राउडस्ट्राइक ने कहा- समस्या को ठीक करने में जुटे 

इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने दावा किया था कि उसकी क्लाउड सर्विसेज ठीक होती जा रही हैं. हालांकि, कंपनी ने कहा है कि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती कि इस समस्या के लिए क्राउडस्ट्राइक ही जिम्मेदार है. सर्वर डाउन होने की वजह से दुनियाभर के कंप्यूटर्स पर ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ आ गई थी. उधर, क्राउडस्ट्राइक ने अपने मैसेज में कहा कि वह समस्या को ठीक करने के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं. कई एयरलाइन, ब्रॉडकास्टर्स, स्टॉक एक्सचेंज, टेलीकॉम फर्म और बैंक इस समस्या से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.

क्राउडस्ट्राइक के फाल्कन को माना जा रहा जिम्मेदार 

क्राउडस्ट्राइक एक अमेरिकन साइबर सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी कंपनी है. इसकी स्थापना साल 2011 में जॉर्ज कुर्ट्ज, दिमित्री अल्पेरोविच और ग्रेग मर्स्टन ने की थी. यह कंपनी कई बड़े साइबर अटैक का सामना कर चुकी है. कंपनी ने साल 2013 में अपना फाल्कन प्रोडक्ट लॉन्च किया था. इस प्रोडक्ट में दिए गए अपडेट को ही माइक्रोसॉफ्ट में आई समस्या का जिम्मेदार माना जा रहा है.

अश्विनी वैष्णव बोले- NIC में नहीं कोई दिक्कत 

कई एयरपोर्ट पर प्लेन खड़े हुए हैं. एयरलाइन्स ने यात्रियों को संदेश भेजे हैं कि उड़ान में देरी होगी. वह बोर्डिंग में आ रही तकनीकी दिक्क्तों के चलते यात्रा के समय से 3 घंटा पहले एयरपोर्ट पहुंच जाएं. कई एमएनसी के कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. भारत के आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपनी पोस्ट में जानकारी दी है कि इस समस्या के कारणों का पता लग गया है. माइक्रोसॉफ्ट इसे ठीक करने में जुटी हुई है. एनआईसी का कामकाज अच्छे तरीके से चल रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

20 hours ago