✕

होम / बिजनेस / IPO ला रही DOMS Industries के बारे में कितना जानते हैं आप?

IPO ला रही DOMS Industries के बारे में कितना जानते हैं आप?

IPO का सब्सक्रिप्शन 3 दिनों तक जारी रहेगा और 15 दिसंबर को DOMS Industries के IPO को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद किया जायेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ समय के दौरान शेयर मार्केट (Share Market) में कई महत्त्वपूर्ण IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) नजर आये हैं और अब आने वाले समय में कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण कंपनियां IPO लेकर आने वाली हैं और DOMS इंडस्ट्रीज (DOMS Industries) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. DOMS के IPO को सब्सक्रिप्शन के लिए 13 दिसंबर को खोला जाएगा. लेकिन IPO लेकर आ रही DOMS इंडस्ट्रीज से आप कितना परिचित हैं?

DOMS Industries का IPO
जैसा कि हमने आपको बताया कि DOMS इंडस्ट्रीज (DOMS Industries) के IPO को 13 दिसंबर के दिन सब्सक्रिप्शन के लिए खोला जाएगा. साथ ही आपको यह भी बता दें कि इस IPO के लिए कंपनी ने 750-790 रुपए प्रति शेयर की कीमत तय की है. संभावित इन्वेस्टर्स 18 इक्विटी शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं और फिर उन्हें 18 के गुणांकों यानि मल्टीपल्स में ही शेयरों के लिए बोली लगानी होगी. DOMS इंडस्ट्रीज (DOMS Industries) के IPO का सब्सक्रिप्शन 3 दिनों तक जारी रहेगा और 15 दिसंबर 2023 को DOMS इंडस्ट्रीज के IPO को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद कर दिया जायेगा. 

क्या करती है DOMS Industries?
DOMS इंडस्ट्रीज (DOMS Industries) का IPO आने से पहले इस IPO की एंकर बुक को 12 दिसंबर 2023 को खोला जाएगा. DOMS इंडस्ट्रीज की शुरुआत साल 2006 में की गई थी और यह स्टेशनरी एवं कला से संबंधित उत्पाद बनाती है और कंपनी द्वारा प्राथमिक रूप से इन उत्पादों को डिजाईन किया जाता है, इनका निर्माण और इनकी बिक्री की जाती है और यह सब कंपनी के फ्लैगशिप ब्रैंड DOMS के तहत किया जाता है. वित्त वर्ष 2022-23 DOMS इंडस्ट्रीज के पास पेंसिल बॉक्स की मार्केट में 29% एवं मैथमेटिकल उपकरणों वाले बॉक्स की मार्केट में 30% हिस्सेदारी मौजूद है. 

DOMS के IPO का उद्देश्य?
इस IPO के माध्यम से DOMS इंडस्ट्रीज 1200 करोड़ रुपए इकट्ठा करने के बारे में विचार कर रही है और इन 1200 करोड़ रुपयों में 350 करोड़ रुपए के शेयर OFS (ऑफर फॉर सेल) और 850 करोड़ रुपयों के शेयर कंपनी के प्रमोटर, फाबरिका इटालिना लापिस एड आफिनी स्पा (Fabbrica Italina Lapis ed Affini SPA), अन्जय मनसुखलाल राजानी और केतन मनसुखलाल राजानी के द्वारा जारी किये जायेंगे.
 
यह भी पढ़ें: जिस कंपनी में Modi सरकार बेच रही हिस्सेदारी, उसके शेयरों में आई गिरावट भारी 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

15 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago