✕

होम / बिजनेस / Budget 2024 Live: रक्षा क्षेत्र को कितना और कैसे मजूबत करेगा बजट 2024, जानिए पूरी डिटेल

Budget 2024 Live: रक्षा क्षेत्र को कितना और कैसे मजूबत करेगा बजट 2024, जानिए पूरी डिटेल

मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं. इस बजट में रक्षा क्षेत्र और सेना के लिए क्या है? यहां जानिए

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश कर कर दिया है. इस बजट में कई बड़े ऐलान किए गए हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर डिजिटल टेक्नोलॉजी तक सरकार का खास ध्यान है. सरकार ने बजट में किसान, युवाओं और मिडिल क्लास पर तो फोकस किया ही है साथ ही रक्षा क्षेत्र का भी पूरा ध्यान रखा है. रक्षा क्षेत्र के लिए बजट में क्या-क्या खास है? आइए बताते हैं...

कितना बढ़ा रक्षा का बजट

बजट में रक्षा क्षेत्र को और मजबूत किया गया है. इसमें डिफेंस के लिए 6.2 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो पिछले साल के मुकाबले तकरीबन 3.4 प्रतिशत ज्यादा है. पिछले साल सरकार ने रक्षा क्षेत्र के लिए 5.93 लाख करोड़ का प्रावधान किया था. कुल बजट के हिसाब से देखें तो सरकार ने सबसे ज्यादा हिस्सा रक्षा क्षेत्र के लिए रखा है जो कि तकरीबन 12.9 प्रतिशत है. यूनियन बजट की वेबसाइट के मुताबिक सरकार ने डिफेंस के लिए 6 लाख 21 हजार 940 करोड़ रुपये रखे हैं. इस बजट से डिफेंस सेक्टर को मजबूत करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा.

रक्षा बजट के 4 पार्ट, जानिए कहां कितना प्रावधान

रक्षा बजट को 4 भागों में बांटा गया है, इनमें पहला पार्ट है सिविल का, दूसरा हिस्सा है रेवेन्यू, तीसरा कैपिटल एक्सपैंडीचर और चौथा पेंशन. इसमें सिविल से बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन, ट्रिब्यूनल समेत सड़क व अन्य डेवलपमेंट के काम होते हैं, इसके लिए 25 हजार 963 करोड़ रुपये रखे गए हैं. रेवेन्यू बजट से रक्षा क्षेत्र में सैलरी बांटी जाती है. इसके लिए 2 लाख 82 हजार 772 करोड़ रुपये रखे गए हैं. इसके अलावा कैपिटल एक्सपैंडीचर से हथियार और अन्य जरूरी उपकरण खरीदे जाते हैं, जिसके लिए बजट में 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये रखे गए हैं. इसके अलावा सबसे जरूरी हिस्सा होता है पेंशन, इसके लिए बजट में 1 लाख 41 हजार 205 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

कैसे मजबूत होंगी हमारी सेनाएं?

किसी भी देश की सेना की सबसे बड़ी ताकत उसके हथियार, फाइटर प्लेन और गोला बारूद होते हैं. रक्षा बजट में हथियार और उपकरण खरीदने के लिए सरकार ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इस पैसे से एयरक्राफ्ट और एयरोइंजन उपकरण खरीदे जाएंगे. इसके अलावा हैवी और मीडियम व्हीकल, अन्य हथियार और गोला बारूद खरीदे जाएंगे. इसके अलावा अन्य तकनीकी उपकरणों से भी सेना को सुसज्जित किए जाने की योजना है. सेना के लिए स्पेशल रेलवे वैगन खरीदे जाएंगे. इसके अलावा नेवल फ्लीट को मजबूत किया जाएगा और अन्य नेवल डॉकयार्ड प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे. एयरफोर्स के लिए भी एयरक्राफ्ट, हैवी व्हीकल और अन्य उपकरण खरीदे जाने की योजना है.

आत्मनिर्भर बनेगी सेना

डिफेंस बजट में सेना को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी कई प्रावधान हैं. इनमें तीनों सेनाओं के लिए हथियारों और उपकरणों के निर्माण के लिए कई परियोजनाओं की तैयारी की गई है. इसके अलावा सार्वजनिक उद्यमों में भी निवेश के लिए सरकार तैयार है. इससे पहले अंतरिम बजट में भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया था कि डिफेंस सेक्टर के लिए डीप टेक टेक्नोलॉजी मजबूत की जाएगी. इसका मकसद हथियारों के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाना है. इसके अलावा रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में रिसर्च भी की जाएगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

22 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

22 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

23 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

17 hours ago