✕

होम / बिजनेस / बेटे की शादी पर अंबानी ने कुछ ज्यादा नहीं किया खर्चा,  ये गणित क्लियर कर देगा आपके डाउट

बेटे की शादी पर अंबानी ने कुछ ज्यादा नहीं किया खर्चा,  ये गणित क्लियर कर देगा आपके डाउट

अनंत अंबानी की शादी के खर्चे को लेकर हायतौबा मचा हुआ है, लेकिन अंबानी की हैसियत के हिसाब से ये खर्चा कुछ भी नहीं है. बीते 24 घंटों में ही उन्होंने करीब डेढ़ अरब डॉलर कमा लिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुकेश और नीता अंबानी के लाड़ले अनंत अंबानी की शादी हो गई है. अनंत ने 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लिये. आज यानी 13 जुलाई, 14 जुलाई और 15 जुलाई को तीन अलग-अलग रिसेप्‍शन पार्टी दी जाएंगी, जिसे 'शुभ आशीर्वाद' नाम दिया गया है. अनंत-राधिका की शादी पिछले काफी समय से चर्चा में है. शादी से पहले हुए प्री-वेडिंग इवेंट्स भी में दुनिया की कई मशहूर सेलेब्रिटीज ने परफॉर्म किया, जिनकी फीस ही करोड़ों में होती है.  ऐसे में शादी पर हुए खर्चे को लेकर भी सवाल उठाए गए. खासकर सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई मीम्स भी बने. कुछ ने इसे फिजूलखर्ची का नाम दिया, तो कुछ ने अमीरों के चोचलें. यदि आप भी उन लोगों में शुमार रहे हैं जिन्हें अनंत-राधिका की शादी का खर्चा ज़रूरत से ज्यादा लग रहा है, तो फिर इस गणित को समझना ज़रूरी है.  

एशिया के सबसे अमीर अंबानी
मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं. अपने बेटे की शादी पर उन्होंने जितना खर्चा किया है, उतने की तो हर कुछ दिन में कोई न कोई डील कर लेते हैं. उन्होंने अपनी दौलत का महज थोड़ा सा हिस्सा ही बेटे की शादी में लगाया है. एक सामान्य परिवार में भी जब शादी होती है, तो पूरी जमापूंजी शादी पर लगा दी जाती है. इसके लिए उधार लेने में भी गुरेज नहीं किया जाता. यानी हम अपनी हैसियत से बढ़चढ़ कर खर्चा करते हैं, क्या अंबानी ने ऐसा क्या?

सामान्य फैमिली से कम खर्चा
एक रिपोर्ट की मानें, तो मुकेश और नीता अपने बेटे की शादी पर अपनी कुल संपत्ति का महज 0.5 फीसदी खर्च कर रहे हैं. जबकि एक सामान्य भारतीय परिवार शादी पर 5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक खर्च करता है. उस लिहाज से देखें तो अंबानी परिवार का खर्चा तो कुछ भी नहीं है. दूसरे शब्दों में कहें तो अनंत-राधिका की शादी का जो खर्चा आपको पहाड़ जैसा लग रहा है वो अंबानी के लिए जीरे के समान है. अनंत अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे हैं. आकाश और ईशा की शादी पहले ही हो चुकी है. ऐसे में इस शादी का ज्यादा धूमधाम से होना तो लाजमी है. 

दौलत के आगे खर्चा मामूली
अनंत-राधिका की शादी के कार्यक्रम अभी 15 जुलाई तक चलेंगे, इसलिए खर्चे का पूरा आंकड़ा उसके बाद ही सामने आ सकेगा. फिर भी अनुमान है कि इस शाही शादी पर 0.6 अरब डॉलर यानी तकरीबन  5000 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इस खर्चे में विदेशी मेहमानों को भारत लाने का खर्चा भी शामिल है. मुकेश अंबानी दुनिया के 12वें सबसे बड़े अमीर हैं. उनकी कुल दौलत 121 अरब डॉलर है. 1.21 अरब डॉलर की कमाई तो उन्होंने पिछले 24 घंटों में ही कर ली है. जबकि इस साल अब तक वह अपने दौलत के पहाड़ में 24.2 अरब डॉलर जोड़ चुके हैं. अब दौलत के इस आंकड़े के सामने अनंत की शादी का खर्चा क्या कहीं ठहरता है? 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.