होम / बिजनेस / Stock Market: कल बाजार पर जमकर बरसी रहमत, आज कैसी रहेगी चाल? 

Stock Market: कल बाजार पर जमकर बरसी रहमत, आज कैसी रहेगी चाल? 

शेयर बाजार की चाल इस हफ्ते आने वाले बजट पर काफी निर्भर करेगी. इसे लेकर निवेशक भी सावधानी से कदम बढ़ाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए सोमवार शानदार रहा. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों तेजी के साथ कारोबार करते रहे और इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई मजबूती ने अहम भूमिका निभाई. इसके अलावा, ONGC ने भी बाजार को सहारा प्रदान किया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 1241 अंक उछलकर 71,941.57 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 1.80% की बढ़त के साथ 21,737 के लेवल पर बंद हुआ. बाजार विशेषज्ञों का कहना कि निफ्टी 21,750 को पार करते हुए आगे बढ़ने के लिए तैयार नजर आ रहा है. इसके लिए 21,600-21,500 के स्तर पर सपोर्ट मौजूद है. आने वाले सत्रों में ये 21,850-21,900 के स्तर तक जा सकता है.

ऐसी रहेगी बाजार की चाल
आज यानी मंगलवार को बाजार की चाल कैसी रहेगी, इस बारे में सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है. लेकिन माना जा रहा है कि बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल सकती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैसे तो घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा मजबूत दिखाई दे रही है, लेकिन विदेशी बाजारों की कमजोरी से इसकी चाल प्रभावित हो सकती है. इसके अलावा, विदेशी निवेशक भी बिकवाल नजर आ रहे हैं. जनवरी में अब तक विदेशी निवेशकों ने लगभग 33 हजार करोड़ रुपए से अधिक की बिकवाली की है. वहीं, इस हफ्ते आने वाले बजट को लेकर भी निवेशक बेहद सावधान हैं. किसी बड़े निवेश से पहले वे देखना चाहेंगे कि बजट से उनकी उम्मीद पूरी होती है या नहीं.

इन शेयरों पर रखें नजर
कल कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी हुए हैं, जिनका असर आज उनके शेयरों पर देखने को मिल सकता है. इनमें सिगरेट बनाने वाली गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया और आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC भी शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गॉडफ्रे फिलिप्स ने बताया है कि वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 212.4 करोड़ रुपए पहुंच गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 199.2 करोड़ था. कंपनी की आय भी साल दर साल 919.5 करोड़ से बढ़कर 1,249.6 करोड़ रुपए पहुंच गई है. इसी तरह, Aditya Birla Sun Life AMC ने दिसंबर में समाप्त तिमाही में प्रॉफिट दर्ज किया है. कंपनी का मुनाफा बढ़कर 209.3 करोड़ रुपए पहुंच गया है, जो पिछले साल समान अवधि में 166.3 करोड़ था. कंपनी की इनकम भी साल-दर-साल 314.1 करोड़ से बढ़कर 341.5 करोड़ रुपए हो गई है. दोनों ही कंपनियों के शेयर कल तेजी के साथ बंद हुए थे.

इनके नतीजे भी आए मजबूत
इसी तरह, GAIL यानी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी अपने तिमाही नतीजे कल जारी किए थे. कंपनी को वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में अच्छा-खासा मुनाफा हुआ है. गेल का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट तिमाही आधार पर बढ़कर 2843 करोड़ रुपए रहा है. इसके साथ ही कंपनी की इनकम में भी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है. गेल की कंसोलिडेटेड इनकम बढ़कर 34254 करोड़ रुपए रही है, जो अनुमान से थोड़ा कम है. अनुमान जताया जा रहा था कि कंपनी की कंसोलिडेटेड आय का 35070 करोड़ रुपए रह सकती है. कल इस सरकारी कंपनी के शेयरों में भी शानदार तेजी देखने को मिली. 4.29% की बढ़त के साथ कंपनी के शेयर 172.50 रुपए पर बंद हुए. वहीं, FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी ने अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा है. ITC का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 10.8% की बढ़त के साथ 5572.1 करोड़ रुपए रहा है. लिहाजा, आज इन सभी शेयरों पर नजर रखें.  

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

7 hours ago