होम / बिजनेस / पिछला साल रहा शानदार, इस साल कैसी रहेगी हमारी अर्थव्यवस्था की चाल?

पिछला साल रहा शानदार, इस साल कैसी रहेगी हमारी अर्थव्यवस्था की चाल?

घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तमाम चुनौतियों के बावजूद हमारी अर्थव्यवस्था ने पिछले साल अच्छा प्रदर्शन किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछला साल यानी 2023 हमारी अर्थव्यवस्था (Indian Economy) के लिए अच्छा रहा. इस दौरान, आर्थिक विकास में मजबूती आई, टैक्स कलेक्शन शानदार रहा और पूंजी बाजार में भी इजाफा हुआ. अर्थव्यवस्था की यह रफ्तार 2024 में भी जारी रहने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने वित्त वर्ष 2024 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 7 प्रतिशत आंकी है. वहीं, फिच रेटिंग्स ने नए साल में 6.6% से 6.8 प्रतिशत वृद्धि की संभावना जताई है.

मिल रहे हैं अच्छे संकेत
मुद्रास्फीति नियंत्रित दिख रही और इसलिए आगे ब्याज दरों में वृद्धि की आशंका नहीं है जो अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत हैं. पिछले साल अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन की बात करें, तो जनवरी-मार्च तिमाही में 6.1% की वृद्धि ने FY23 की बढ़त को 7.2 प्रतिशत तक बढ़ाया. अप्रैल-जून और जुलाई-सितंबर का प्रदर्शन भी अच्छा रहा. इसी तरह, दिसंबर तिमाही में 6.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. अर्थव्यवस्था के अच्छे प्रदर्शन में मजबूत पूंजीगत व्यय, बढ़ती खपत और वैश्विक अर्थव्यवस्था में लगातार वृद्धि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस दौरान, विदेशी निवेशकों ने भारत में 1.65 लाख करोड़ का निवेश किया, जिससे शेयर बाजार में उछाल आया.

चुनाव से प्रभावित होगी चाल!
देश को इस साल लोकसभा चुनाव से गुजरना है. पिछले तीन चुनावों के दौरान अर्थव्यवस्था दो बार धीमी रही और एक बार मामूली वृद्धि दिखी. लिहाजा, विशेषज्ञ वित्त वर्ष 2024 की विकास दर को वित्त वर्ष 2023 के 7.2 फीसदी से थोड़ा कम रहने की आशंका जता रहे हैं. दरअसल, चुनावी माहौल में लोकलुभावन वादे किए जाते हैं, जिसका असर सरकारी खजाने पर पड़ता है. वहीं, आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (OECD) का अनुमान है कि 2024 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.1 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ेगी, जबकि चीन की वृद्धि दर 4.7% रहेगी. हालांकि, भारत के संदर्भ में OCED के वैश्विक वृद्धि दर अनुमान को कुछ कम माना जा रहा है. अमेरिका, ब्रिटेन और जापान सहित कुछ प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की बात करें, तो इनमें नए साल में आर्थिक वृद्धि दर में या तो गिरावट आ सकती है, या मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

1 hour ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

1 hour ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.