होम / बिजनेस / कितना है भारतीय परिवारों का घरेलू खर्च? जानिये क्या कहती है रिपोर्ट!

कितना है भारतीय परिवारों का घरेलू खर्च? जानिये क्या कहती है रिपोर्ट!

परिवारों द्वारा रोजाना के जरूरी इस्तेमाल की चीजों जैसे पर्सनल केयर और घरेलु सामानों पर होने वाले खर्च में 32% की वृद्धि देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कंज्यूमर डाटा इंटेलिजेंस कंपनी एक्सिस माई इंडिया (Axis My India) द्वारा हर महीने किये जाने वाले इंडिया कंज्यूमर सेंटिमेंट इंडेक्स के मुताबिक अप्रैल 2023 के दौरान भारत के शहरी और ग्रामीण इलाकों के परिवारों के घरेलु खर्च में लगभग 56% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. 

कितने लोगों पर हुआ सर्वे?
जिन राज्यों में परिवारों के घरेलु खर्च में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है उनमें 70% बढ़ोत्तरी के साथ पश्चिम बंगाल, 61% बढ़ोत्तरी के साथ आंध्र प्रदेश और 61% बढ़ोत्तरी के साथ ही तेलंगाना जैसे राज्यों के नाम शामिल हैं. रिपोर्ट की मानें तो पिछले महीने की तुलना में इस महीने घरेलु खर्चों पर कंज्यूमर्स की भावनाओं में 1% की गिरावट देखने को मिली है. पिछले महीने घरेलु खर्चों पर कंज्यूमर्स की भावनाओं की संख्या +49 हुआ करती थी जो इस महीने 1% कम होकर +48 ही रह गयी है. रिपोर्ट में बताये गए आंकड़े 10,206 लोगों पर किये गए एक सर्वे में सामने आये हैं. इन 10,206 लोगों में 64% ग्रामीण और बाकी 36% शहरी लोग शामिल थे. 

जरूरी खर्च किसका और कितना बढ़ा?
परिवारों द्वारा रोजाना के जरूरी इस्तेमाल की चीजों जैसे पर्सनल केयर और घरेलु सामानों पर होने वाले खर्च में 32% की वृद्धि देखने को मिली है. पिछले महीने की तुलना में यह 1% कम है. कुल स्कोर पिछले महीने +21 पर हुआ करता था जो इस महीने भी एक समान स्थिर बना हुआ है. जरूरी सामानों पर किया जाने वाला खर्चा विशेषकर उन परिवारों का बढ़ा है जिनकी मासिक आय 21 से 30,000 रुपये के बीच है. जरूरी सामानों पर होने वाले खर्च में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी 45% की हुई है जो कर्नाटक द्वारा दर्ज की गयी है. 

गैर जरूरी चीजों पर हुआ कितना खर्च?
AC, कार और फ्रिज जैसी गैर-जरूरी चीजों पर परिवारों द्वारा किये जाने वाले खर्च में 5% की वृद्धि देखने को मिली है जो पिछले महीने के मुकाबले 1% ज्यादा है. पिछले महीने गैर जरूरी चीजों पर होने वाले खर्चों का नेट-स्कोर 0 हुआ करता था जो इस महीने बढ़कर +1 हो गया है. सर्वे द्वारा जारी किये गए आंकड़ों की मानें तो गैर जरूरी चीजों पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले राज्यों में राजस्थान का नाम सबसे आगे है. 

स्वास्थ्य संबंधित खर्चे भी बढ़े
सर्वे में यह भी बताया गया है कि परिवारों द्वारा विटामिन्स, टेस्ट और हेल्थी खाने जैसी स्वास्थ्य संबंधित चीजों पर होने वाले खर्च में 31% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. पिछले महीने के मुकाबले यह 1% कम है. हेल्थ स्कोर जितना नेगेटिव होता है इसे उतना ही अच्छा माना जाता है और नेगेटिव हेल्थ स्कोर का सीधा मतलब, स्वास्थ्य संबंधित चीजों पर होने वाले खर्च का कम से कम होना होता है. इस महीने स्वास्थ्य संबंधित खर्च का नेट स्कोर -21 था. स्वास्थ्य संबंधित प्रोडक्ट्स पर महिलाओं द्वारा सबसे ज्यादा लगभग 32% खर्च किया गया है और इस 32% में खासकर वो महिलायें शामिल हैं जिनकी उम्र 26 से 35 सालों के बीच है.
 

यह भी पढ़ें: भारतीय बैंकों में इकट्ठा हुआ Russia का रूपया, क्यों नहीं हो रहा इस्तेमाल?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

13 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

13 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

16 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

17 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

14 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

13 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

16 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

17 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

18 hours ago