✕

होम / बिजनेस / अनंत अंबानी की शादी से होटलों की लगी लॉटरी, हुई रिकॉर्ड बुकिंग, 1 लाख तक पहुंचा किराया

अनंत अंबानी की शादी से होटलों की लगी लॉटरी, हुई रिकॉर्ड बुकिंग, 1 लाख तक पहुंचा किराया

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर में होने वाली है. इसके चलते बीकेसी के सारे होटल फुल हो चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के सबसे अमीर परिवार अंबानी फैमिली में छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से होने वाली है. साल की इस सबसे बड़ी शादी के लिए मुंबई में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं. दुनियाभर से कई दिग्गज लोग, बॉलीवुड सितारे और राजनीति के बड़े नाम इस शादी में शामिल होने वाले हैं. शादी के लिए मुंबई आ रहे बड़े नामों की वजह से होटल इंडस्ट्री की चांदी हो गई है. आलम यह है कि मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के सभी 5 स्टार होटल पूरी तरह से भर चुके हैं. इनका किराया भी एक रात के लिए 1 लाख रुपये तक पहुंच चुका है.

एक लाख के करीब पहुंच किराया

14 जुलाई को, एक होटल में कमरों की टैरिफ ₹91,350 प्रति नाइट है. इस होटल में आम दिनों में रूम टैरिफ पर नाइट ₹13,000 रहता है. उल्लेखनीय है कि अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई को मुंबई के बीकेसी में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (Jio World Convention Centre) में होनी है. हालांकि मेहमानों को कहां ठहराया जाएगा, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन, बीकेसी और आसपास के एरिया में होटल के रूम टैरिफ में काफी बढ़ोतरी हो गई है.

इन 5 स्टार होटलों में अभी भी मिल रहे हैं रूम  

अंबानी फैमिली की इस शादी के कार्यक्रम 12 से 14 जुलाई तक चलेंगे. इस शादी के चलते मुंबई पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है. पुलिस के अनुसार, जियो वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर की ओर जाने वाले कई सड़कें 12 से 15 जुलाई तक दोपहर एक बजे से आधी रात तक के लिए बंद रहेंगी. होटलों की वेबसाइट पर भी जानकारी दी गई है कि 10 से 14 जुलाई तक कोई रूम उपलब्ध नहीं है. इनमें ट्राईडेंट बीकेसी और सोफिटेल बीकेसी शामिल हैं. हालांकि, ग्रैंड हयात, ताज सांताक्रुज, ताज बांद्रा और सेंट रेजीस जैसे 5 स्टार होटलों में अभी भी रूम उपलब्ध हैं.  

होने वाला है ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी 5 जुलाई को थी. इस मशहूर इंटरनेशनल पॉप गायक जस्टिन बीबर को बुलाया गया था. वहीं 12 जुलाई से 14 जुलाई तक चलने वाले ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन में कई मशहूर हस्तियों को बुलाया गया है। 12 जुलाई को अनंत और राधिका की शादी है. शनिवार, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद का कार्यक्रम तय किया गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.