✕

होम / बिजनेस / गृह मंत्री ने लॉन्च किया 'भारत पोल' पोर्टल, अब देश छोड़कर नहीं भाग सकेंगे  माल्या, नीरव मोदी जैसे डिफॉल्टर्स

गृह मंत्री ने लॉन्च किया 'भारत पोल' पोर्टल, अब देश छोड़कर नहीं भाग सकेंगे  माल्या, नीरव मोदी जैसे डिफॉल्टर्स

गृह मंत्री अमित शाह ने इंटरपोल की तर्ज पर ही देश का अपना पहला भारत पोल लॉन्च किया है. यह विदेश में भागे अपराधियों पर शिकंजा कसेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अब विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जैसे अरबपति देश का पैसा लेकर विदेश नहीं भाग पाएंगे. दरअसल,  केंद्र सरकार डिफॉल्टर्स को लेकर अब सख्त हो गई है. ऐसे में सरकार ने देश में अपराध कर विदेश भाग जाने वालों का पूरा पर शिकंसा कसने का फैसला कर लिया है. सरकार ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे अपराधी देश छोड़कर विदेश नहीं भाग पाएंगे. इसके लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह ने इंटरपोल की तर्ज पर ही देश का अपना पहला भारत पोल लॉन्च किया है. तो आइए जानते हैं यह विदेश में भागे अपराधियों पर शिकंजा कैसे कसेगा?

ऐसे अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

पहले कोई भी अपराधी देश में क्राइम करने के बाद यह सोचकर विदेश भाग जाता था, लेकिन अब इस भारत पोल पोर्टल की मदद से इस तरह के अपराधियों पर शिकंजा कसने में बड़ी कामयाबी मिलेगी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीबीआई का नया पोर्ट भारत पोल लॉन्च किया है. यह पोर्टल खासकर अपराध कर विदेश भाग जाने वाले अपराधियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाएगा. इस पोर्टल के जरिए CBI को अब दूसरे देशों की एजेंसियों के साथ इंफॉर्मेशन शेयर करने में बड़ी मदद मिलेगी. इससे कोई भी अपराधी किसी देश में जाकर छुप भी गया है तो उसे आसानी से पकड़ा जा सके.

सीबीआई के साथ राज्यों की पुलिस को भी मिलेगी मदद

भारत पोल की मदद से ना सिर्फ CBI बल्कि किसी भी राज्य पुलिस को भी अपराधी की जानकारी जुटाने के लिए भारत पोल की मदद से सीधा इंटरपोल से संपर्क करने का मौका मिलेगा. इस पोर्टल के लॉन्च पर अमित शाह ने बताया कि भारत पोल किसी भी मामले में इंटरनेशनल इन्वेस्टिगेशन को एक कदम और आगे ले जाएगा. इससे किसी भी तरह की विदेशी जांच में बड़ी कामयाबी मिलेगी. इससे विदेश में भागे अपराधियों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा. भारत पोल के जरिए देश की हर जांच एजेंसी हर राज्य की पुलिस अपने आप को इसकी मदद से बहुत आसानी से इंटरपोल के साथ जोड़ पाएगी. जिससे किसी मामले की जांच में तेजी आएगी.

कैसे काम करेगा भारत पोल?

भारत पोल को इंटरपोल की तर्ज पर ही बनाया गया है. यह देश में आपराधिक गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखेगा. साथ ही यह पोर्टल इंटरपोल के साथ बेहतर तालमेल बिठाने में मदद करेगा. इस पोर्टल की मदद से इंटरपोल द्वारा जारी किए जाने वाले रेड नोटिस को और तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. इसकी मदद से साइबर अपराधों को भी रोकने में बड़ी सफलता मिलेगी. अब भारत पोल की मदद से देश की सभी जांच एजेंसियां और राज्य पुलिस आसानी से इंटरपोल से जुड़ सकेंगी. इससे अपराधों को होने से पहले ही रोकने में भी आसानी होगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

17 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

17 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

20 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

21 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

17 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

17 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

21 hours ago