✕

होम / बिजनेस / शेयर मार्केट की ऐतिहासिक क्लोजिंग, निफ्टी 25,000 के पार, सेंसेक्स ने भी बनाया रिकॉर्ड

शेयर मार्केट की ऐतिहासिक क्लोजिंग, निफ्टी 25,000 के पार, सेंसेक्स ने भी बनाया रिकॉर्ड

अगस्त महीने में शेयर मार्केट की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत हुई है. NSE का निफ्टी पहली बार 25000 के पार पहुंचा, जबकि, बीएसई सेंसेक्स ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगस्त महीने का पहला कारोबारी सत्र ऐतिहासिक रहा. निफ्टी 25,000 के पार बंद होने में कामयाब रहा. ब्रॉडर मार्केट में आज अंडरपरफॉर्मेंस देखने को मिला. इंट्रा-डे में मिडकैप शेयरों में ऊपरी स्तरों से गिरावट देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स लगातार 4 दिनों की तेजी के बाद आज गिरावट में बंद हुआ. ये इंडेक्स 1% गिरकर बंद हुआ. इंट्राडे में सेंसेक्स 82,130 के स्तर पर और निफ्टी 25,078 के स्तर पर पहुंचने में कामयाब रहा. मिडकैप इंडेक्स ने 59,290 का नया शिखर बनाया. वोलेटिलिटी इंडेक्स में 2% की तेजी दिखी.

आज किस स्तर पर बंद हुआ बाजार

गुरुवार को दिनभर के कामकाज के बाद सेंसेक्स 126 अंकों की बढ़त के साथ 81,868 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी 60 अंकों की बढ़त के साथ 25,011 के स्तर पर बंद हुआ. मिडकैप इंडेक्स 501 अंकों की बढ़त के साथ 58,409 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 11 अंकों की बढ़त के साथ 51,564 के स्तर पर बंद हुआ. बाजार में आई इस तेजी का क्रेडिट एनर्जी सेक्टर के शेयरों में जाता है. कोल इंडिया ओएनजीसी पावर ग्रिड जैसी सरकारी कंपनियों के शेयरों में भारी खरीदारी देखने को मिली है.

तेजी और गिरने वाले शेयर 

आज के ट्रेड में एनर्जी स्टॉक्स छाये रहे. इस सेक्टर के स्टॉक्स पर नजर डालें तो Power Grid 3.73 फीसदी, Adani Green Energy 3.16 फीसदी, Tata Power 2.51 फीसदी, ONGC 2.03 फीसदी, NTPC 1.83 फीसदी, Reliance 0.75 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ है. इसके अलावा HDFC बैंक 1.85 फीसदी, Nestlé 1.38 फीसदी, Adani Ports 1.07 फीसदी, Maruti Suzuki 1.01 फीसदी, Bharti Airtel 0.66 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ है. गिरने वाले शेयरों में Mahindra & Mahindra 2.76 फीसदी, Tata Steel 1.36 फीसदी, Bajaj Finserv 1.20 फीसदी, SBI 1.20 फीसदी की गिरावट के साथ क्लोज हुआ है.  

सेक्टर्स का हाल 

आज के कारोबार में एनर्जी, फार्मा, एफएमसीजी, हेल्थकेयर बैंकिंग और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है जबकि ऑटो, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल्स रियल एस्टेट और मीडिया स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में तेजी पर आज ब्रेक लग गया और इन स्टॉक्स में मुनाफावसूली देखने को मिली है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 तेजी के साथ और 15 गिरकर बंद हुए. निफ्टी के 50 शेयरों में 28 तेजी के साथ और 22 गिरकर बंद हुए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

12 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

13 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

13 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

7 hours ago