✕

होम / बिजनेस / हिंदुस्तान जिंक 8,000 करोड़ रुपये का देगी डिविडेंड, सरकार और शेयरहोल्डर्स की भरेगी झोली

हिंदुस्तान जिंक 8,000 करोड़ रुपये का देगी डिविडेंड, सरकार और शेयरहोल्डर्स की भरेगी झोली

साल 2022-23 में हिंदुस्तान जिंक ने 32000 करोड़ और 2023-24 में 5493 करोड़ रुपये का डिविडेंड घोषित किया था. कंपनी अब स्पेशल डिविडेंड देने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वेदांता समूह (Vedanta Group) की कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc ) अपने शेयरधारकों को बड़ी सौगात देने वाली है. कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को 8000 करोड़ रुपये के करीब स्पेशल डिविडेंड देने की घोषणा कर सकती है जिसपर 20 अगस्त 2024 को फैसला लेगी.  हिंदुस्तान जिंक के बोर्ड की अगले हफ्ते मंगलवार को बैठक होने जा रही है जिसमें स्पेशल डिविडेंड (Special Dividend) पर विचार कर उसे मंजूरी दी जाएगी.

सरकार और प्रमोटर की भरेगी झोली

हिंदुस्तान जिंक के स्पेशल डिविडेंड का बड़ा फायदा वेदांता समूह और केंद्र सरकार को हो सकता है. वेदांता समूह की हिंदुस्तान जिंक में  64.92 फीसदी हिस्सेदारी है. वेदांता समूह को 5100 करोड़ रुपये डिविडेंड मिलने का अनुमान है. कंपनी को इस डिविडेंड के मिलने से कर्ज घटाने में मदद मिलेगी. जबकि भारत सरकार का हिंदुस्तान जिंक में 29.54 फीसदी स्टेक है और केंद्र सरकार को 2400 करोड़ रुपये डिविडेंड मिल सकता है. ये स्पेशल डिविडेंड उस रेगुलर डिविडेंड से अलग है जो कंपनी हर वर्ष अपने शेयरधारकों को भुगतान करती है. 

2023-24 में दिया था 5493 करोड़ का डिविडेंड

वित्त वर्ष 2023-24 में हिंदुस्तान जिंक ने सरकार को 5493 करोड़ रुपये का कुल डिविडेंड दिया था जिसमें सरकार को 1622 करोड़ रुपये मिले थे. वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी ने 32,000 करोड़ रुपये डिविडेंड दिया था जिसमें से सरकार को अपने हिस्सेदारी के एवज में 9500 करोड़ रुपये मिले थे. हिंदुस्तान जिंक के शेयर ने मौजूदा वर्ष 2024 में अपने शेयरधारकों को जोरदार रिटर्न दिया है और  स्टॉक में 80 फीसदी का उछाल आ चुका है. कंपनी का मार्केट कैप 241,582 करोड़ रुपये है. 

इस साल 81% चढ़ा हिंदुस्तान जिंक का शेयर

हिंदुस्तान जिंक का शेयर कल (14 अगस्त) 0.69% की गिरावट के बाद 576 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. कंपनी का शेयर बीते 5 दिन में 3.08% और एक महीने में 12.69% गिरा है. जबकि पिछले 6 महीने में 82.92% और एक साल में 83.32% का रिटर्न दिया है. इस साल यानी 1 जनवरी 2024 से अब तक की बात करें तो हिंदुस्तान जिंक का शेयर 80.93% चढ़ा है. कंपनी का मार्केट कैप 2.42 लाख करोड़ रुपए है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

2 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

2 hours ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

3 hours ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

3 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

16 hours ago

बड़ी खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

2 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

2 hours ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

3 hours ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

3 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

18 hours ago