✕

होम / बिजनेस / वॉटर प्यूरीफायर कारोबार में अब नहीं लग रहा HUL का मन, बेचने की है तैयारी!

वॉटर प्यूरीफायर कारोबार में अब नहीं लग रहा HUL का मन, बेचने की है तैयारी!

HUL ने 2004 में यूरेका फोर्ब्स और केंट जैसे पहले से स्थापित ब्रैंड्स को टक्कर देते हुए बाजार में एंट्री ली थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) अपने वॉटर प्यूरीफायर कारोबार (Water Purifier Business) को बेचने की योजना बना रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने संभावित खरीदारों से बातचीत भी शुरू कर दी है. HUL प्योरइट (Pureit) नाम से अपना वॉटर प्यूरीफायर कारोबार चलाती है. हालांकि, कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 

कुछ महीनों से जारी है बातचीत
रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि HUL द्वारा वॉटर प्यूरीफायर कारोबार की बिक्री पर कोई औपचारिक निर्णय नहीं लिया गया है. कंपनी अभी संभावनाएं तलाशी जा रही है. इसे लेकर पिछले कुछ महीने में HUL और संभावित खरीदारों के बीच चर्चा भी हुई है, जिसमें बड़े पैमाने पर निजी इक्विटी फंड भी शामिल हुए थे. अभी ये साफ नहीं है कि कंपनी अपने इस बिजनेस को क्यों बेचना चाहती है. हालांकि, माना जा रहा है कि वॉटर प्यूरीफायर मार्केट में बढ़ती प्रतियोगिता के चलते कंपनी ऐसा कर रही है.   

उधर पैरेंट कंपनी बेच रही स्टेक
HUL के वॉटर प्यूरीफायर बिजनेस की बिक्री की खबर ऐसे समय आई है, जब उसकी पैरेंट कंपनी यूनिलीवर पीएलसी वॉटर प्यूरिफिकेशन इक्युपमेंट बनाने वाले चीन के Qinyuan ग्रुप में अपनी बहुमत हिस्सेदारी बेच रही है. यूनिलीवर PLC ने चीन के इस कारोबारी ग्रुप में 2014 में हिस्सेदारी खरीदी थी. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया है कि यूनिलीवर PLC, Qinyuan ग्रुप में अपनी हिस्सेदारी बेचने का मन बना चुकी है और प्रस्तावित बिक्री में Qinyuan का वैल्यूएशन करीब 300 मिलियन डॉलर हो सकता है.

2004 में हुई थी बाजार में एंट्री
HUL ने 2004 में यूरेका फोर्ब्स और केंट जैसे पहले से स्थापित ब्रैंड्स को टक्कर देते हुए बाजार में एंट्री ली थी. कंपनी ने पहले एंट्री-लेवल ग्रेविटी वॉटर प्यूरीफायर मार्केट में उतारा था. इसके बाद 2011 में कंपनी ने RO (रिवर्स ऑस्मोसिस) वॉटर प्यूरीफायर लॉन्च किया. मौजूदा वक्त में इस मार्केट में कंपनी का दबदबा है, लेकिन पिछले कुछ समय से प्रतियोगिता बढ़ी है. गौरतलब है कि प्राइवेट इक्विटी फर्म एडवेंट इंटरनेशनल ने 2021 में यूरेका फोर्ब्स में शापूरजी पालोनजी ग्रुप से 4400 करोड़ रुपए में हिस्सेदारी हासिल की थी. HUL द्वारा वॉटर प्यूरीफायर में भी कुछ इक्विटी फंड ने दिलचस्पी दिखाई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

10 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

10 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

10 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

13 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

10 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

15 hours ago