✕

होम / बिजनेस / Hindustan Unilever ने जारी किए तिमाही नतीजे, ₹2,493 करोड़ हुआ मुनाफा, दिया डबल डिविडेंड

Hindustan Unilever ने जारी किए तिमाही नतीजे, ₹2,493 करोड़ हुआ मुनाफा, दिया डबल डिविडेंड

एफएमसीजी सेक्टर में देश की सबसे बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के लिए पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2025 निराश करने वाली रही.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिग्गज FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने आज 24 अप्रैल को FY25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 3.7 फीसदी घट गया है. कंपनी ने इस अवधि में 2464 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. इसके साथ ही कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान भी किया है.

HUL का रेवेन्यू 3.5% बढ़ा

मार्च तिमाही में HUL का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू पिछले साल की तुलना में 3.5 फीसदी बढ़कर 15,979 करोड़ रुपये हो गया. होम केयर सेगमेंट ने कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में 5,815 करोड़ रुपये का योगदान दिया. कंपनी के नतीजे बाजार की उम्मीदों से कमजोर रहे. स्टैंडअलोन बेसिस पर नेट प्रॉफिट 2,493 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 3.6 फीसदी अधिक है. एचयूएल का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 2.1 फीसदी बढ़कर 15,000 करोड़ रुपये हो गया. 

ब्यूटी और निर्यात आधारित क्षेत्रों में स्थिर प्रदर्शन के कारण कंपनी को सपोर्ट मिला है. वहीं, फूड्स और पर्सनल केयर जैसी प्रमुख कैटेगरी को मार्जिन और मांग संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. शहरी मांग कमजोरी और ग्रामीण क्षेत्रों में धीमी रिकवरी के कारण HUL की ग्रोथ मार्च तिमाही में धीमी रही. HUL के शेयरों में नतीजों की बीच 1.46 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है और यह स्टॉक BSE पर 2457.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है.

डिविडेंड का किया ऐलान

Hindustan Unilever ने डिविडेंड की घोषणा की है. कंपनी अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर 24 रुपये का डिविडेंड जारी करेगी. इसके साथ ही, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए HUL का कुल डिविडेंड भुगतान 53 रुपये प्रति शेयर हो गया है, जिसमें 19 रुपये का अंतरिम डिविडेंड और 10 रुपये का स्पेशल डिविडेंड शामिल है.

कैसा रहा सेगमेंट-वाइज परफॉर्मेंस?

पर्सनल केयर सेगमेंट- पर्सनल केयर ने कीमतों के दबाव के बीच कम सिंगल डिजिट सेल्स ग्रोथ के साथ प्रॉफिट में 5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की. इस सेगमेंट में बॉडीवॉश ने डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की, जिससे इसकी बाजार में स्थिति मजबूत हुई. नॉन-हाइजीन प्रोडक्ट्स में हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ देखी गई, जबकि स्किन क्लींजिंग ने कम सिंगल डिजिट ग्रोथ दर्ज की.

होम केयर सेगमेंट- होम केयर सेगमेंट ने कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में 5815 करोड़ रुपये का योगदान दिया, जो कि पिछले साल की तुलना में 2 फीसदी अधिक है. प्रीमियम फैब्रिक वॉश और फैब्रिक कंडीशनर में "बेहतरीन प्रदर्शन" से मदद मिली. इसके लिक्विड पोर्टफोलियो ने भी बिक्री को बढ़ावा देने में मदद की.

पेय पदार्थ (Beverages)- पेय पदार्थों में चाय में कम सिंगल-डिजिट ग्रोथ देखी गई, जिसका कारण प्राइसिंग था, जबकि कॉफी ने डबल डिजिट ग्रोथ जारी रखी, जिससे गति बनी रही. कंपनी ने चाय में वैल्यू और वॉल्यूम में नेतृत्व बनाए रखा. फूड बिजनेस का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 15 फीसदी घटकर 627 करोड़ रुपये रह गया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

1 hour ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

2 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

2 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

4 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

4 hours ago

बड़ी खबरें