होम / बिजनेस / Hinduja भाइयों में होगा इस महीने के अंत तक संपत्ति का बंटवारा, इतनी है नेटवर्थ

Hinduja भाइयों में होगा इस महीने के अंत तक संपत्ति का बंटवारा, इतनी है नेटवर्थ

ब्रिटेन के नामी हिंदुजा परिवार के चार भाइयों के बीच इस महीने के अंत तक संपत्ति का बंटवारा होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः ब्रिटेन के नामी हिंदुजा परिवार के चार भाइयों के बीच इस महीने के अंत तक संपत्ति का बंटवारा होगा. अभी तक हिंदुजा समूह की कमान चार भाइयों के पास है और इनके बीच बंटवारे जैसी बात नहीं थी, लेकिन अब आपसी कलह को सुलझाने के लिए ऐसा करना पड़ रहा है. इस फैसले के पीछे एक अग्रीमेंट है जिसे एसपी, जीपी, अशोक और प्रकाश द्वारा हस्ताक्षरित 2014 के समझौते की कानूनी वैधता है - कि "सब कुछ सबका है, और कुछ भी किसी का नहीं है" जिसे भाइयों के अलावा परिवार के बाकी सदस्य मानने के लिए तैयार नहीं हैं.  इसके अतिरिक्त, तब यह भी सहमति हुई कि प्रत्येक भाई एक दूसरे की इच्छा का निष्पादक होगा.

इस वजह से भाइयों में हुआ झगड़ा

हिंदुजा बंधुओं में सबसे बड़े 86 साल के श्रीचंद हिंदुजा ने अपने तीन भाईयों के साथ मिलकर जुलाई 2014 में एक अग्रीमेंट किया था. इसमें चारों भाइयों ने हस्ताक्षर किए थे. श्रीचंद हिंदुजा ने अपने भाइयों जी पी हिंदुजा, पी पी हिंदुजा और ए पी हिंदुजा के खिलाफ केस किया था. यह 2014 के समझौते की वैधता संबंधित था. इस पर कानूनी विवाद नवंबर, 2019 से चल रहा था. श्रीचंद हिंदुजा के तीन छोटे भाइयों की दलील थी कि यह चिट्ठी 100 साल से अधिक पुराने हिंदुजा ग्रुप की उत्तराधिकार योजना थी. लेकिन श्रीचंद हिंदुजा की बेटियों शानू और वीनू ने इसे चुनौती दी थी. ब्रिटेन ही नहीं यूरोप के कई देशों में हिंदुजा ब्रदर्स के बीच कानूनी जंग चल रही है. इससे परिवार को नुकसान पहुंच रहा है.

बेटियों ने दायर किया था मुकदमा

परिवार में दरार की पहली खबर तब आई, जब श्रीचंद हिंदुजा की बेटियों ने स्विट्जरलैंड में स्थित SP Hinduja Banque Privée SA नामक स्विस बैंक पर नियंत्रण को लेकर के मुकदमा दायर किया था. यह बैंक हिंदुजा ग्रुप की बाकी कंपनियों के मुकाबले बहुत छोटा है लेकिन इसमें अहम क्रॉस होल्डिंग्स है. श्रीचंद की बेटी शानू इस बैंक की चेयरमैन हैं और उनके बेटे करम इसके सीईओ हैं. स्विट्जरलैंड में हिंदुजा ग्रुप का बैंक एसपी हिंदुजा ग्रुप के पास ही रह सकता है.

38 कंपनियां हैं समूह में शामिल

समूह में 38 कंपनियां शामिल हैं, जिनमें से प्रमुख इंडसइंड बैंक सहित आधा दर्जन सूचीबद्ध हैं. ग्रुप का कारोबार ट्रक बनाने से लेकर, बैंकिंग, केमिकल्स, पावर, मीडिया और हेल्थकेयर तक फैला है. ग्रुप की कंपनियों में ऑटो कंपनी अशोक लीलेंड (Ashok Leyland) भी शामिल है. हर भाई के पास कारोबार की अलग-अलग जिम्मेदारी है.

श्रीचंद हिंदुजा पूरे ग्रुप के चेयरमैन है. उन्होंने ही इंडसइंड बैंक को शुरू किया था, जो भारत के प्रमुख प्राइवेट बैंकों में से एक है. कोर्ट ऑफ प्रोटेक्शन के जस्टिस हेडन द्वारा अगस्त 2022 के फैसले में नवंबर-अंत की समय सीमा का उल्लेख किया गया है.

पूरे ग्रुप की नेटवर्थ 14 अरब डॉलर है. 108 साल पुराने हिंदुजा ग्रुप का कारोबार 38 देशों तक फैला है और उनमें 150,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं. हिंदुजा ग्रुप की स्थापना 1914 में श्रीचंद परमानंद ने ब्रिटिश इंडिया में सिंध इलाके से की थी. हिंदुजा समूह कभी कमोडिटी-ट्रेडिंग फर्म हुआ करता था लेकिन श्रीचंद और उनके भाइयों ने लगातार अपने कारोबार को दूसरे क्षेत्रों में फैलाया. 

अलग-अलग जिम्मेदारी

गोपीचंद हिंदुजा इस ग्रुप के को-चेयरमैन है. ये हिंदुजा ऑटोमोटिव लिमिटेड, यूके के चेयरमैन भी हैं. तीसरे भाई प्रकाश इस समय यूरोप में हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन हैं, जबकि अशोक भारत में हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन है. श्रीचंद और गोपीचंद लंदन में रहते हैं. प्रकाश मोनैको में रहते हैं जबकि अशोक भारत में रहते हैं. Forbes' Real Time Net Worth लिस्ट के मुताबिक हिंदुजा बंधु दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 110वें नंबर पर हैं.

VIDEO: सिर्फ 1 साल में 42% रिटर्न दे सकती है ये सरकारी कंपनी, ब्रोकरेज हाउस ने रखा ये टारगेट

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago