होम / बिजनेस / हिंडनबर्ग के इस Tweet से छूटे अरबपतियों के पसीने; चर्चा शुरू - अगला कौन?

हिंडनबर्ग के इस Tweet से छूटे अरबपतियों के पसीने; चर्चा शुरू - अगला कौन?

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी समूह को तगड़ा नुकसान पहुंचाया है. समूह अभी भी पहले वाली स्थिति में नहीं पहुंच सका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg Research) के एक ट्वीट ने अरबपति कारोबारियों के पसीने छुड़ा दिए हैं. हर तरफ बस यही चर्चा शुरू हो गई है कि अगला कौन? दरअसल, अडानी समूह को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने वाली यह कंपनी नई रिपोर्ट जारी करने वाली है. कंपनी के ट्विटर हैंडल से इस संबंध में एक ट्वीट किया गया है. इसके बाद से ही कर तरफ टेंशन का माहौल है. चर्चा हो रही है कि अडानी के बाद हिंडनबर्ग के निशाने पर कौन होने वाला है? 

अडानी समूह को तगड़ा नुकसान
Hindenburg Research ने जब भी किसी कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट निकाली है, उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा है. अडानी समूह इसका जीता-जागता उदाहरण है. 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई थी. इस रिपोर्ट में समूह पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे, इसके तुरंत बाद अडानी समूह की कंपनियों के शेयर लुढ़कना शुरू हुए और एक महीने से ज्यादा समय तक उनमें लोअर सर्किट लगता रहा. गौतम अडानी की पर्सनल वेल्थ में भी भारी गिरावट आई और वह अरबपतियों की लिस्ट में पिछड़ते चले गए. 

वायरल हो रहा Tweet 
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के चलते अडानी समूह को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी. समूह विस्तार की योजना छोड़कर कर्ज चुकाने पर केंद्रित हो गया. कई डील उसके हाथ से निकल गईं. अभी भी अडानी समूह पहली वाली स्थिति में नहीं पहुंच पाया है. इस बीच, हिंडनबर्ग ने 23 मार्च 2023 को पर एक ट्वीट करके कारोबारियों के पसीने छुड़ा दिए हैं. इस Tweet में लिखा है - न्यू रिपोर्ट सून - अनएदर बिग वन. हिंडनबर्ग का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

ये कंपनियां रहीं थीं निशाने पर
भले ही हिंडनबर्ग को भारत में पहचान अडानी मामले से मिली है, लेकिन वह इससे पहले भी कई कंपनियों का काला-चिट्ठा सबके सामने रख चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंडनबर्ग ने SCWORX, Genius Brand, Nikola, Ideanomic , SC Wrox, HF Food, Bloom Energy   और Aphria, Riot Blockchain, Opko Health, Persing Gold, RD Legal, Twitter Inc जैसी कंपनियों के खिलाफ रिपोर्ट निकाली है. कंपनी ने 2020 में करीब 16 रिपोर्ट जारी की थीं. हिंडनबर्ग ने जिन कंपनियों की रिपोर्ट निकाली थी, उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

37 minutes ago

पश्चिम एशिया तनाव से बाजार पर दबाव, GIFT Nifty कमजोर; आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31% गिरकर 77,470.11 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21% टूटकर 24,187.70 पर आ गया.

56 minutes ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

16 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

16 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

18 hours ago

बड़ी खबरें