✕

होम / बिजनेस / Hindenburg ने अब इस गेमिंग कंपनी पर बोला हमला, लगाए ये आरोप, साथ ही ली शॉर्ट पोजीशन

Hindenburg ने अब इस गेमिंग कंपनी पर बोला हमला, लगाए ये आरोप, साथ ही ली शॉर्ट पोजीशन

अमेरिका की शॉर्ट सेलर कंपनी ने बाजार में एक बार फिर तहलका मचा दिया है. इस बार उसके निशाने पर गेमिंग कंपनी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शॉर्ट सेलर Hindenburg ने बच्चों पर फोकस्ड गेमिंग प्लेटफॉर्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है. हिंडनबर्ग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में गेमिंग प्लेटफॉर्म Roblox पर कई बड़े आरोप लगाए हैं. इसमें से कुछ आरोपो कंपनी से जुड़े अहम लोगों पर लगे हैं कि वो कंपनी के शेयर लगातार बेच रहे हैं वहीं कंपनी के द्वारा निवेशकों से झूठ बोलने के आरोप भी हैं. एक अन्य आरोप में रिपोर्ट में कहा गया है कि इस गेमिंग प्लेटफॉर्म का बच्चों पर काफी बुरा असर पड़ रहा है. Roblox ने जानकारी दी थी कि उसने पिछली तिमाही में करीब 8 करोड़ डेली एक्टिव यूजर दर्ज किए. कंपनी का भारत पर भी बड़ा फोकस है.

क्या है रिपोर्ट में खास?

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि कंपनी में शामिल कई अहम लोग लगातार शेयरों की बिक्री कर पैसा निकाल रहे हैं. रिपोर्ट में दावा है कि साल 2021 में लिस्टिंग के बाद से ये इनसाइडर 1.7 अरब डॉलर मूल्य के शेयरों की बिक्री कर चुके हैं. रिपोर्ट के मुताबिक बीते 12 महीने में इन इनसाइडर ने 15 करोड़ डॉलर मूल्य के स्टॉक बेचे हैं जिसमें से 11.5 करोड़ डॉलर के स्टॉक की बिक्री सीईओ ने खुद की है.

साथ ही रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि Roblox  अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों की संख्या को लेकर निवेशकों, रेग्युलेटर्स और एडवरटाइजर्स से झूठ बोल रहा है. शॉर्ट सेलर के मुताबिक कंपनी कई अहम आकड़ों को उनकी असलियत के मुकाबले 25 से 42 फीसदी तक ज्यादा दिखा रही है. इसके अलावा हिंडनबर्ग का आरोप है कि Roblox बच्चों पर गलत असर डाल रहा है और बच्चों तक पोर्नोग्राफी, हिंसा से भरे कंटेंट और गालीगलौज वाले कंटेट तक पहुंचा रहा है.

क्या है हिंडनबर्ग का कदम?

हिंडनबर्ग ने एलान किया है उसने Roblox में शॉर्ट पोजीशन ली है. शॉर्ट पोजीशन का मतलब है कि किसी शेयर को पहले बेचना और भाव गिरने पर उसे खरीद कर सौदा पूरा करना. हिंडनबर्ग रिसर्च एक शॉर्ट सेलर है. ये कंपनियों में ऐसी जानकारियों को तलाश करता है जिसके सामने आने पर शेयर में गिरावट की संभावना हो. हिंडनबर्ग भारत पर फोक्सड रिपोर्ट भी लगातार जारी कर रहा है. इन रिपोर्ट का असर अदाणी ग्रुप कंपनियों पर भी देखने को मिला है.

निवेशकों की बढ़ी चिंता

Roblox का प्लेटफॉर्म खासकर बच्चों और किशोरों के बीच काफी लोकप्रिय है. ये गेमिंग प्लेटफॉर्म कंसोल्स, स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और पीसी जैसे कई डिवाइस पर आसानी से एक्सेस किया जा सकता है. Roblox ने अगस्त में अपने एनुअल बुकिंग्स का अनुमान भी बढ़ाया था. कंपनी को प्लेटफॉर्म पर विभिन्न गेम्स के लिए यूजर्स के बढ़ते खर्च से फायदा हो रहा है. हालांकि, हिंडनबर्ग के खुलासे ने कंपनी की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

28 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

41 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

16 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

16 hours ago

बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

28 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

41 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

57 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

22 hours ago