✕

होम / बिजनेस / हिंडनबर्ग फाउंडर पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, इस केस में बुरी तरह फंस सकते हैं नेट एंडरसन!

हिंडनबर्ग फाउंडर पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, इस केस में बुरी तरह फंस सकते हैं नेट एंडरसन!

मार्केट फ्रॉड्स ने अपने आरोप के समर्थन में हिंडनबर्ग और एन्सन के बीच कुछ ईमेल संवादों के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) और उसके फाउंडर  नेट एंडरसन (Nathan Anderson) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. दरअसल, कनाडा के ओंटारियो में एक अदालती लड़ाई में हिंडनबर्ग रिसर्च और नेट एंडरसन के खिलाफ ठोस सबूत सामने आए हैं. इसमें हिंडनबर्ग की गुप्त सांठगांठ और कंपनी और एंडरसन द्वारा किए गए संभावित सिक्योरिटी फ्रॉड का खुलासा हुआ है. हाल ही में हिंडनबर्ग के अचानक हिंडनबर्ग के ऑपरेशन को बंद करने के फैसले ने कई लोगों को चकित कर दिया है.

क्या हैं आरोप?

कनाडा की ऑनलाइन इंवेस्टिगेटिव न्यूज आउटलेट ‘मार्केट फ्रॉड्स’ की एक रिपोर्ट में कहा गया है, “नेट एंडरसन और एंसन फंड्स दोनों के खिलाफ सिक्योरिटी फ्रॉड के कई मामले हैं. खबर लिखे जाने तक हमने केवल 5 फीसदी मैटेरियल की समीक्षा की है.” रिपोर्ट में कहा गया है, “यह लगभग तय है कि जब हिंडनबर्ग और एंसन के बीच हुआ पूरा एक्सचेंज ‘एसईसी’ तक पहुंचेगा तो 2025 में नेट एंडरसन पर सिक्योरिटी फ्रॉड का आरोप लगाया जाएगा.”

ब्लूमबर्ग की क्रैक रिसर्च टीम ने नवंबर 2024 में एक एक्सटेंसिव रिपोर्ट प्रकाशित की, जो हिंडनबर्ग सहित अलग-अलग शॉर्ट-सेलर्स और रिसर्च फर्म के पीछे छिपी शक्तियों को उजागर करने वाली सीरीज की पहली रिपोर्ट थी. ‘शॉर्ट-सेलर्स सीक्रेट टॉक्स एंड अलायंस इमर्ज इन कोर्ट बैटल’ टाइटल से प्रकाशित रिपोर्ट हिंडनबर्ग रिसर्च और कनाडा स्थित एंसन फंड्स जैसी कंपनियों पर केंद्रित थी.

हिंडनबर्ग ने आरोपों से किया इनकार

एंसन के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार करते हुए हिंडनबर्ग ने ब्लूमबर्ग को बताया कि उसे हर साल अलग-अलग सोर्स से सैकड़ों लीड मिलती हैं. वे हर लीड की सख्ती से जांच करते हैं और हमेशा अपने काम को लेकर पूर्ण संपादकीय स्वतंत्रता बनाए रखते हैं. लेख के बाद एंडरसन ने भी एंसन या किसी और के साथ किसी भी पार्टनरशिप से इनकार किया.

एंडरसन ने संभाला था एडिटोरियल लीड

साल 2019 में एक ट्रेड को लेकर एंसन के संजीव पुरी और हिंडनबर्ग के बीच हुए दर्जनों ईमेल-एक्सचेंज संकेत देते हैं कि एंसन ने एडिटोरियल लीड संभाला, जबकि हिंडनबर्ग के पास एडिटोरियल कंट्रोल बहुत कम या बिल्कुल नहीं था. यह अभी भी साफ नहीं है कि दोनों के बीच कोई फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन हुआ या नहीं.

जनवरी 2023 में अडानी ग्रुप पर जारी की थी रिपोर्ट

सूत्रों ने संकेत दिए कि अडानी ग्रुप ने शॉर्ट सेलर को अदालत में घसीटने की बजाय उसे नुकसान पहुंचाने वालों का मुकाबला करने के लिए पिछले साल अपने विदेशी इंटेलिजेंस पार्टर्स के साथ गुप्त जांच शुरू की. हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के बारे में अपनी पहली रिपोर्ट जनवरी 2023 में जारी की थी. अडानी ग्रुप पर हमलों में एंसन की भूमिका अब भी साफ नहीं है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

9 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

9 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

12 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

12 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

9 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

9 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

12 hours ago