✕

होम / बिजनेस / हिंडनबर्ग ने SEBI चीफ पर फिर किया हमला, शेयर किए कई डॉक्‍यूमेंट, कहा- नए सवाल खड़े हुए

हिंडनबर्ग ने SEBI चीफ पर फिर किया हमला, शेयर किए कई डॉक्‍यूमेंट, कहा- नए सवाल खड़े हुए

हिंडनबर्ग ने सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच का स्टेटमेंट लगाते हुए कहा है कि उसके आरोपों को कुछ हद तक सेबी चीफ ने मान लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट में हुए खुलासों पर SEBI चीफ माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच की ओर से दिए गए बयानों पर हिंडनबर्ग ने पलटवार किया है. अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक बार फिर ट्वीट कर कई बातें कही हैं. ये बातें सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच की प्रतिक्रिया के जवाब में हैं. SEBI ने भी 10 अगस्त को हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर बयान जारी किया था. इसके बाद एक बार फिर हिंडनबर्ग ने सेबी चीफ की सफाई के बाद कई बातें कही हैं और नए आरोप भी लगाए हैं. हिंडनबर्ग ने सेबी की जांच पर भी सवाल उठाए हैं.

हिंडबनर्ग ने फिर एक बार क्या कहा?

माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच की सफाई पर हिंडनबर्ग ने कहा कि उन्होंने फंड में निवेश की बात मानी है. सेबी चीफ ने पति के दोस्त के फंड में निवेश की बात मानी है. अनिल आहुजा उस समय अडानी के निदेशक थे. अडानी से जुड़े फंड में निवेश हितों का बड़ा टकराव है. सेबी से जुड़ते ही दोनों एडवाइजरी फंड के डॉरमेंट होने का दावा गलत है. अगोरा एजवाइजरी इंडिया में अभी भी माधबी पुरी का 99% हिस्सा है.

अगोरा सिंगापुर में मार्च 2022 तक 100% हिस्सा बना हुआ था. सेबी चीफ बनने के दो हफ्ते पहले माधबी पुरी बुच ने हिस्सा पति को ट्रांसफर किया था. सेबी चीफ रहते हुए भी उन्हें अगोरा एडवाइजरी इंडिया से रेवेन्यू आया. सेबी चीफ के पति की तरफ से ईमेल भेजने पर सवाल अभी भी कायम है. क्या सेबी चीफ अपने पति के कंसल्टिंग क्लाइंट्स की लिस्ट देंगी? माधबी पुरी बुच 2017 में सेबी की पुर्णकालिक सदस्य बनी थी. इसके बाद 2022 में उन्हें सेबी चेयरपर्सन नियुक्त किया गया था.

सेबी चीफ पर हिंडनबर्ग का नया आरोप

सेबी चीफ और उनके पति पर एक बार हिंडनबर्ग ने गंभीर आरोप लगाए हैं. हिंडनबर्ग का आरोप है कि सेबी चीफ और उनके पति धवल बुच की अदाणी ग्रुप की कथित ऑफशोर एंटिटीज में हिस्सेदारी है. IPE प्लस फंड्स में दोनों की हिस्सेदारी, जिसमें विनोद अडानी के निवेश वाले ग्लोबल डायनामिक अपॉर्च्युनिटी फंड का निवेश है. ऑफशोर एंटिटीज के जरिए ही फंड की हेराफेरी का आरोप है. व्हिसलब्लोअर डॉक्युमेंट के हवाले हिंडनबर्ग ने ये सभी दावे किए हैं.

हिंडनबर्ग का सेबी जांच पर सवाल

हिंडनबर्ग ने सेबी की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सेबी ने अडानी के ऑफशोर शेयरहोल्डर्स की जांच में चुप्पी साधी है. ऑफशोर फंड की ठीक से जांच होती तो सेबी चीफ तक भी इसकी आंच आती. सेबी फंड्स होल्डर्स के ट्रेल तक नहीं पहुंचना चाहती है. सुप्रीम कोर्ट ने सेबी की जांच पर सवाल उठाए हैं.

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि 10 अगस्त को अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप और सेबी चीफ माधबी पुरी बुच पर एक रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट में माधबी पुरी बुच की ओर से विदेशी फंड्स के जरिए अडानी ग्रुप से संबंध को स्थापित करने की कोशिश की गई है. बुच दंपत्ति ने इस रिपोर्ट्स को आधारहीन करार देते हुए खंडन कर दिया है और साथ ही कहा है कि ये चरित्र हनन की कोशिश की गई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

2 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

2 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

3 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

2 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

2 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

3 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

7 hours ago