✕

होम / बिजनेस / Hero Motors का नहीं आएगा IPO, वापस लिए पेपर; SEBI को दी जानकारी, जानिए क्या रही वजह

Hero Motors का नहीं आएगा IPO, वापस लिए पेपर; SEBI को दी जानकारी, जानिए क्या रही वजह

बाजार नियामक सेबी की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, हीरो मोटर्स लिमिटेड ने आईपीओ की मंजूरी के लिए दायर किए गए अपने दस्तावेजों के मसौदे को वापस ले लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हीरो मोटर्स (Hero Motors) कंपनी ग्रुप की वाहन स्पेयर पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी हीरो मोटर्स लिमिटेड ने 900 करोड़ रुपए के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए दाखिल अपना आवेदन वापस ले लिया है. कंपनी के आईपीओ को लेकर निवेशक यह उम्मीद लगा रहे थे कि इससे बंपर कमाई का मौका मिल सकता है, क्योंकि हाल के दिनों में अलग-अलग कंपनियों के आईपीओ ने निवेशकों को अच्छी कमाई कराई थी.

5 अक्टूबर को आईपीओ का प्रस्ताव लिया वापस 

हीरो मोटर्स लिमिटेड ने अगस्त 2024 में आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल किया था. आईपीओ के वापस लेने के कारण बताते हुए कंपनी ने कहा, हीरो मोटर्स लिमिटेड ने 5 अक्टूबर 2024 को ड्रॉफ्ट पेपर वापस ले लिया था. ड्रॉफ्ट पेपर्स के मुताबिक नए शेयर्स जारी कर कंपनी जो पैसा जुटा रही थी उसके जरिए कर्ज के भुगतान के साथ कंपनी के उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर स्थित प्लांट के विस्तार के लिए इक्वीपमेंट खरीदने की योजना थी.   

IPO में 500 करोड़ का फ्रेश इश्यू

हीरो मोटर्स ने सेबी के पास जो प्रस्तावित आईपीओ के लिए ड्रॉफ्ट पेपर जमा कराया था उसके मुताबिक कंपनी 900 करोड़ रुपये के आईपीओ में 500 करोड़ रुपये के शेयर्स का फ्रेश इश्यू के जरिए और 400 करोड़ रुपये के शेयर्स ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचने का प्लान बनाया था. ऑफर फॉर सेल के जरिए कंपनी के प्रमोटर्स के कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना थी. ऑफर फॉर सेल में ओ पी मुंजाल होल्डिंग्स 250 करोड़ रुपये, भाग्योदय इंवेस्टमेंट्स और हीरो साइकिल्स 75 करोड़ रुपये के शेयर्स बेचने जा रही थी. 

बीएमडब्ल्यू और डुकाटी भी है ग्राहक

हीरो मोटर्स लिमिटेड इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक दोनों तरह के पावरट्रेन बनाती है. अमेरिका, यूरोप, भारत और आसियान के OEM उसके कस्टमर्स हैं. बीएमडब्ल्यू, डुकाटी, एनवायलो इंटरनेशनल, फॉर्मूला मोटरस्पोर्ट, हमिंग बर्ड ईवी, एचडब्ल्यूए जैसी कंपनी हीरो मोटर्स के कस्टमर्स हैं. हीरो मोटर्स भारत की अकेली ऐसी कंपनी है, जो वैश्विक ई-बाइक कंपनियों के लिए सीवीटी की मैन्युफैक्चरिंग करती है. कंपनी के पास भारत, ब्रिटेन और थाईलैंड में 6 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं.

बाजार में बड़ी गिरावट ने मूड खराब किया 

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट का दौर जारी है, आगे अभी और गिरावट की आशंका है. बाजार में गिरावट ने प्राइमरी मार्केट या आईपीओ मार्केट का भी मूड खराब कर दिया है. आईपीओ लाने वाली कंपनियों को इस खराब मार्केट में अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद नहीं है. साथ ही लिस्टिंग भी अच्छी नहीं होने की आशंका है, इसके चलते अब कंपनियां अपना फैसला टालने लगी हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

17 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

17 hours ago

बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

23 hours ago