✕

होम / बिजनेस / Hero MotoCorp को मिला इनकम टैक्स विभाग से 26.4 करोड़ रुपये का अतिरिक्त टैक्स नोटिस

Hero MotoCorp को मिला इनकम टैक्स विभाग से 26.4 करोड़ रुपये का अतिरिक्त टैक्स नोटिस

हीरो मोटोकॉर्प को आयकर विभाग से आकलन वर्ष 2020-21 के लिए 26.40 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कर मांग का सामना करना पड़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टू-व्हीलर बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) को 26.40 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त कर मांग की है. आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2020-21 के लिए अतिरिक्त कर मांग की है. हीरो मोटोकॉर्प ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी को आकलन वर्ष 2020-21 के लिए नयी दिल्ली आयकर उपायुक्त (सेंट्रल सर्किल 27) से 31 दिसंबर, 2024 को एक आदेश प्राप्त हुआ. बयान के अनुसार कंपनी ने 31 दिसंबर, 2020 को आकलन वर्ष 2020-21 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल किया था. 

कंपनी ने क्या कहा?

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड ने कहा कि उसे आकलन वर्ष 2020-21 के लिए आयकर विभाग से 26.40 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कर मांग प्राप्त हुई है. हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि कंपनी को आकलन वर्ष 2020-21 के लिए आयकर उपायुक्त, सेंट्रल सर्कल 27, नई दिल्ली से 31 दिसंबर, 2024 को एक आदेश प्राप्त हुआ.  कंपनी ने कहा कि उसने 31 दिसंबर, 2020 को आकलन वर्ष 2020-21 के लिए अपना आयकर रिटर्न दाखिल किया था. आयकर अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के अनुसार कर अधिकारी द्वारा इसकी विस्तार से जांच की गई थी.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि "कर अधिकारी ने रिपोर्ट की गई आय में लगभग 96.5 करोड़ रुपये की वृद्धि की है, जिसके परिणामस्वरूप 26.4 करोड़ रुपये (लगभग) की अतिरिक्त कर मांग हुई है." हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि वह आदेश की जांच कर रही है और अपील तथा सुधार आवेदन दायर करने सहित उचित कदम उठाएगी. फाइलिंग में कहा गया है, "प्रबंधन की राय में, उठाई गई मांग अस्थिर प्रकृति की है, तथा इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है."

कंपनी करेगी मामले की जांच

हीरो मोटोकॉर्प फिलहाल इस आदेश की समीक्षा कर रही है और आगे अपील या संशोधन आवेदन करने जैसे कानूनी कदम उठाने की योजना बना रही है. कंपनी ने अपने बयान में कहा कि प्रबंधन की राय में यह मांग उचित नहीं है और इससे कंपनी के वित्तीय परिणामों, संचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

21 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

21 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

22 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

23 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago