✕

होम / बिजनेस / Hero MotoCorp से किसने मांग लिए 604 करोड़, अब क्या है कंपनी का एक्शन प्लान?

Hero MotoCorp से किसने मांग लिए 604 करोड़, अब क्या है कंपनी का एक्शन प्लान?

हीरो मोटोकॉर्प के शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. कंपनी के शेयरों में करीब एक प्रतिशत की नरमी आई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आजकल टैक्स डिमांड नोटिस की खबरें लगातार सुनने को मिल रही हैं. इस कड़ी में अब दिग्गज ऑटो कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) का नाम सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 604.8 करोड़ रुपए का टैक्स डिमांड नोटिस थमाया है. सरल शब्दों में कहें, तो हीरो मोटोकॉर्प से 604.8 करोड़ रुपए बतौर टैक्स भरने को कहा गया है. 

इस हिसाब से हुई है डिमांड
हीरो मोटोकॉर्प का कहना है कि उसे टैक्स नोटिस असेसमेंट ईयर 2013-14 से 2017-18 और 2019-20 के लिए मिला है. कंपनी से 308.65 करोड़ रुपए की टैक्स देनदारी के साथ 296.22 करोड़ रुपए का ब्याज, इस तरह कुल 604.8 करोड़ रुपए मांगा गया है. बता दें कि Hero MotoCorp ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बताया था कि असेसमेंट ईयर 2013-14 से 2017-18 और 2019-20 में कंपनी ने कुल 5649 करोड़ रुपए का टैक्स भरा था. 

ये भी पढ़ें - अधूरी न रह जाए रामदेव की चाहत, Rolta पर अशदान ने चला बड़ा दांव; अब क्या करेंगे बाबा?

अपील की तैयारी में कंपनी 
कंपनी का कहना है कि वो इस डिमांड नोटिस के खिलाफ अपील करेगी. इसी तरह, फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो और इंफोसिस सहित कुछ दूसरी कंपनियों को भी टैक्स डिमांड नोटिस मिले हैं. जोमैटो को हाल ही में टैक्स डिपार्टमेंट ने एक महीने के भीतर दूसरा झटका दिया था. गुजरात जीएसटी डिपार्टमेंट के बाद कंपनी को दिल्ली में करीब 184 करोड़ रुपए का नोटिस मिल गया है. जोमैटो ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में नए नोटिस की जानकारी देते हुए बताया था कि उसे दिल्ली में सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट से 184 करोड़ रुपए से ज्यादा का नोटिस मिला है. Infosys को भी आयकर विभाग से 341 करोड़ रुपए के Tax Demand नोटिस की खबर सामने आई थी. 

क्या होता है असेसमेंट ईयर? 
टू-व्हीलर सेगमेंट की दिग्गज कंपनी हीरो मोटकॉर्प की मार्च में कुल बिक्री में 5.5% की तेजी देखने को मिली थी. कंपनी ने FY24 में 56,21,455 यूनिट्स बेची हैं. जबकि FY23 में यह आंकड़ा 53,28,546 यूनिट्स था. चलिए अब ये भी जान लेते हैं कि आखिर असेसमेंट ईयर क्या होता है? सरल शब्दों में कहें तो सालभर की वो अवधि जिसमें आप कमाई करते हैं, उसे फाइनेंशियल ईयर या वित्त वर्ष कहा जाता है. फाइनेंशियल ईयर 1 अप्रैल से शुरू होकर 31 मार्च तक चलता है. यानी 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक की अवधि को वित्त वर्ष 2023-24 कहा जाएगा. वित्त वर्ष खत्‍म होने के ठीक बाद असेसमेंट ईयर शुरू हो जाता है. मतलब वो साल जहां आप फाइनेंशियल ईयर की कमाई पर टैक्‍स का आकलन करते हैं और टैक्स फाइल करते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

16 minutes ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

23 minutes ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 hour ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

3 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 hour ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

5 hours ago