✕

होम / बिजनेस / Hero Motocorp दे रही है टैलेंट को बढ़ावा, महिलाओं के लिए स्पेशल प्रोग्राम

Hero Motocorp दे रही है टैलेंट को बढ़ावा, महिलाओं के लिए स्पेशल प्रोग्राम

इस रणनीति की बदौलत हीरो मोटोकॉर्प भविष्य के लिए तैयार रहेगा और कंपनी में काम करने वाले लोगों का विकास भी होता रहेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पवन मुंजल की कंपनी हीरो मोटोकॉर्प भारत की सबसे बड़ी दो-पहिया निर्माता कंपनी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हीरो मोटोकॉर्प, संस्था के प्रमुख क्षेत्रों में टैलेंटेड लोगों को ट्रेनिंग देकर उन्हें भविष्य में कंपनी की लीडरशिप पोजीशन के लिए तैयार कर रही है. भविष्य में लीडरशिप की खाली पड़ी पोजीशनों को भरने के लिए बाहरी टैलेंट के बजाय कंपनी अपने ही लोगों को तैयार करना चाहती है. 

भविष्य के लिए तैयार रहेगी कंपनी
एक ग्लोबल कोचिंग फर्म के सीनियर एग्जीक्यूटिव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, यह एक अच्छी रणनीति है. इस रणनीति से कंपनी में काम करने वाले लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है और साथ ही कंपनी का अपना स्वभाव भी बचा रहता है. इस रणनीति की बदौलत हीरो मोटोकॉर्प भविष्य के लिए तैयार रहेगा और कंपनी में काम करने वाले लोगों का विकास भी होता रहेगा. साथ ही अब हीरो मोटोकॉर्प कंपनी में मौजूद टैलेंट को प्रमोट करने पर ज्यादा ध्यान देगी. 

कंपनी के नए CEO
हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में घोषणा करके बताया था कि 1 मई 2023 से निरंजन गुप्ता (Niranjan Gupta) कंपनी के नए CEO होंगे. फिलहाल निरंजन गुप्ता कंपनी के CFO (चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर) और रणनीति और M&A के प्रमुख हैं. पवन मुंजल कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और बोर्ड डायरेक्टर के पद पर तैनात रहेंगे. कंपनी के मौजूदा सेल्स प्रमुख आशुतोष वर्मा भी कंपनी की आंतरिक प्रक्रिया की बदौलत ही यहाँ तक पहुंचे हैं और उन्होंने कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों में भी काम किया है. 

कंपनी को अपने लोगों पर है भरोसा
ग्लोबल बिजनेस, इन्वेस्टर रिलेशंस और ग्लोबल प्रोडक्ट प्लानिंग जैसे अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भी कंपनी के आंतरिक लोग ही प्रमुख रूप से काम कर रहे हैं. कंपनी में ग्लोबल बिजनेस के प्रमुख संजय भान बहुत से पदों पर काम करने के बाद आज यहां तक पहुंचे हैं. संजय भान ने पूरे देश में सेल्स, मार्केटिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भी अलग-अलग पदों पर काम किया है. इसी तरह ग्लोबल प्रोडक्ट प्लानिंग के प्रमुख विक्रम कास्बेकर भी पहले चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर और ऑपरेशंस के प्रमुख के रूप में काम कर चुके हैं. इतना ही नहीं, कास्बेकर कंपनी के बोर्ड में भी शामिल हैं. 

महिलाओं को भी मिलेगा मौका
हीरो मोटोकॉर्प ‘वीमेन इन लीडरशिप’ नाम का एक प्रोग्राम भी चला रहा है जिसका उद्देश्य, महिलाओं को भविष्य में प्रमुख लीडरशिप भूमिकाओं के लिए तैयार करना है. इंडस्ट्री में मौजूद सूत्रों की मानें तो निरंजन गुप्ता को कंपनी का CEO बनाने का फैसला इस वक्त बिलकुल ठीक है. हीरो मोटोकॉर्प जल्द ही ICE और EV जैसे प्रमुख सेग्मेंट्स में नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है और साथ ही यूरोप जैसे दूसरे क्षेत्रों में भी बिजनेस को बढ़ावा दे सकती है. हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में नए ब्रैंड VIDA के साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम रखा है. इस ब्रैंड के पहले प्रोडक्ट का नाम VIDA V1 है. इसकी बिक्री हाल ही में शुरू हुई है और फिलहाल यह प्रोडक्ट दिल्ली, बैंगलोर, और जयपुर जैसे शहरों में उपलब्ध है. 

2022 में कंपनी का प्रदर्शन
हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने घोषणा करके बताया था कि वित्त वर्ष 23 में कंपनी ने 5.3 मिलियन यूनिट्स को बेचा था. सालाना आधार पर कंपनी की बिक्री में 8% की वृद्धि देखने को मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मई 2022 में कंपनी ने मोटरसाइकिल और स्कूटर्स की लगभग 5.18 लाख यूनिट्स को बेचा था. अप्रैल के मुकाबले मई के महीने में कंपनी की बिक्री में लगभग 15% की वृद्धि देखने को मिली थी. हालांकि, कंपनी ने इस बात को माना है कि पिछले साल कोविड की वजह से बिक्री में यह बढ़त देखने को मिली थी. 
 
यह भी पढ़ें:  देश की Growth Rate को लेकर World Bank से आई ये बड़ी खबर  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

23 minutes ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

53 minutes ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 40.6% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 28.6% का उछाल

ऑयल-टू-केमिकल्स और डिजिटल कारोबार के दम पर कंपनी ने दर्ज की मजबूत ग्रोथ, रिटेल कारोबार के एबिटा में आई गिरावट; ₹15,000 करोड़ जुटाने के लिए एनसीडी जारी करने को बोर्ड की मंजूरी

1 hour ago

पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से लेकर कारोबार और राजनीति तक बनाई थी खास पहचान

नोएडा में 83 वर्षीय आर. के. सिन्हा ने ली अंतिम सांस, SIS ग्रुप की स्थापना कर भारत में निजी सुरक्षा उद्योग को नई पहचान दी; जनसंघ के दौर से भाजपा से जुड़े रहे

11 hours ago

छह महीने में राजकोषीय घाटा 25.4% बढ़कर 7.15 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, सालाना लक्ष्य का 42.1% हुआ पूरा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान राजकोषीय घाटा पूरे वित्त वर्ष के लिए तय लक्ष्य का 42.1 प्रतिशत रहा. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.7 लाख करोड़ रुपये था.

15 hours ago

बड़ी खबरें

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

23 minutes ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

53 minutes ago

1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ट्रांसपोर्ट और फ्यूल खर्च पर लगेगा 1% अतिरिक्त चार्ज

SBI कार्ड यूजर्स को अब बड़े ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा पैसा, ₹30,000 से अधिक के ट्रांसपोर्ट खर्च और बिलिंग साइकिल में ₹50,000 से ज्यादा के कुल फ्यूल खर्च पर लागू होंगे नए नियम

35 minutes ago