✕

होम / बिजनेस / Hero MotoCorp को मिला 17 करोड़ का GST नोटिस, अब कंपनी उठाने जा रही है ये कदम

Hero MotoCorp को मिला 17 करोड़ का GST नोटिस, अब कंपनी उठाने जा रही है ये कदम

कंपनी ने कहा कि नोटिस के अनुसार कर मांग 9,38,66,513 रुपये, ब्याज 7,32,15,880 रुपये और जुर्माना 93,86,651 रुपये है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की दिग्गज टू-व्हीलर मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने शेयर बाजार एक्सचेंजों को एक महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की. हीरो मोटोकॉर्प ने बताया कि उन्हें जीएसटी से 17 करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है. दोपहिया गाड़ियां बनाने वाली कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उन्हें दिल्ली सरकार के माल एवं सेवा कर (GST) अधिकारी के ऑफिस से वित्त वर्ष 2019-20 के लिए इनपुट टैक्स क्रेडिट की अस्वीकृति के मामले में 17 अगस्त, 2024 को एक आदेश प्राप्त हुआ है.

टैक्स नोटिस से जुड़ी डिटेल

हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि कंपनी को दिल्ली सरकार के जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) अधिकारी के कार्यालय से वित्त वर्ष 2019-20 के लिए इनपुट टैक्स क्रेडिट की अस्वीकृति के मामले में 17 अगस्त 2024 को एक आदेश प्राप्त हुआ है. कंपनी ने कहा कि नोटिस के अनुसार टैक्स के रूप में 9,38,66,513 रुपये की मांग की गई है. साथ ही कंपनी को ब्याज के रूप में 7,32,15,880 रुपये और जुर्माने के तहत 93,86,651 रुपये की देने होंगे.

टैक्स नोटिस पर कंपनी ने क्या कहा?

हीरो ने कहा कि कंपनी के असेसमेंट के आधार पर टैक्स डिमांड कानून के तहत स्वीकार्य नहीं है. हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि जीएसटी अधिकारी, नई दिल्ली के कार्यालय द्वारा अस्वीकृत इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा कंपनी द्वारा जीएसटी कानून के प्रावधानों के अनुसार सही तरीके से किया गया था, लेकिन आपूर्तिकर्ता के गैर-अनुपालन के कारण इसे अस्वीकृत कर दिया गया, जो कंपनी के लिए जिम्मेदार नहीं है. कंपनी अपील दायर करने सहित उचित कदम उठाएगी. हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई भौतिक प्रभाव नहीं पड़ा है.

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 

हीरो मोटो कॉर्प को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 1,122.63 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट) हुआ है. सालाना आधार पर इसमें 36.12% की बढ़ोतरी हुई है. एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 824.72 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था. कंपनी के संचालन से स्टैंडअलोन रेवेन्यू की बात करें तो अप्रैल-जून तिमाही में यह 10,143.73 करोड़ रुपए रहा है. सालाना आधार पर इसमें 15.69% की बढ़ोतरी हुई है. एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 8,767.27 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

8 minutes ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

30 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

42 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

14 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

14 hours ago

बड़ी खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

8 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

42 minutes ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

30 minutes ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

15 hours ago