✕

होम / बिजनेस / Hero Moto Corp को मिली बड़ी राहत, ITAT ने रद्द किया 23 सौ करोड़ का टैक्स डिमांड

Hero Moto Corp को मिली बड़ी राहत, ITAT ने रद्द किया 23 सौ करोड़ का टैक्स डिमांड

हीरो मोटोकॉर्प ने जनवरी 2019 में आयकर विभाग से 2,336.71 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड का नोटिस मिलने की जानकारी दी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटाकॉर्प को इनकम टैक्स के मामले में बड़ी राहत मिली है. इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल ने हाल ही में एक आदेश में कंपनी को यह राहत प्रदान की है और 23 सौ करोड़ रुपये से ऊपर की टैक्स डिमांड के ऑर्डर को रद्द कर दिया है. कंपनी ने इसकी जानकारी दी है. ITAT ने कंपनी के पक्ष में फैसला देते हुए इस टैक्स डिमांड की खारिज कर दिया है. 

इनकम टैक्स डिपाटमेंट ने की थी ये डिमांड

हीरो मोटो कॉर्प ने गुरुवार 25 जुलाई को शेयर बाजारों को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (ITAT) के हालिया फैसले की जानकारी दी. कंपनी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आईटीएटी ने 2,336.71 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड के एक ऑर्डर को निरस्त कर दिया है, जो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से कंपनी को असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए भेजा गया था.

आईटीएटी ने डिमांड को बताया इनवैलिड

कंपनी के अनुसार, इनकम टैक्स अपीलीय न्यायाधिकरण ने अपने हालिया आदेश में उसकी अपील को सही ठहराया है और इनकम टैक्स के डिमांड ऑर्डर को इनवैलिड करार दिया है. इस तरह हीरो मोटो कॉर्प से की गई 2,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स डिमांड अमान्य हो गई है. हीरो मोटो कॉर्प ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के टैक्स डिमांड ऑर्डर के खिलाफ अपीलीय न्यायाधिकरण में याचिका दायर की थी.

2010 में अलग हुए हीरो और होंडा के रास्ते

यह मामला लगभग एक दशक पहले भारतीय कंपनी हीरो और जापानी कंपनी होंडा के जेवी से अलग होने से जुड़ा हुआ है. पहले हीरो और होंडा मिलकर हीरो होंडा नाम से जॉइंट वेंचर चला रही थी और हीरो होंडा ब्रांड नाम से भारतीय बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री करती थी. जॉइंट वेंचर को 2010 में टर्मिनेट कर दिया गया था. होंडा ने उस समय हुई डील के तहत जॉइंट वेंचर में अपनी पूरी हिस्सेदारी हीरो समूह को बेच दी थी. उसके बाद से हीरो समूह और होंडा दोनों भारतीय बाजार में अलग-अलग दोपहिया वाहनों का बिजनेस कर रही हैं.

इस सौदे को लेकर आई थी टैक्स की डिमांड

जॉइंट वेंचर हीरो होंडा मोटर लिमिटेड में होंडा के पास 26 फीसदी हिस्सेदारी थी. हीरो समूह की हीरो इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने होंडा की 26 फीसदी हिस्सेदारी (5.19 करोड़ शेयर) को 3,841.83 करोड़ रुपये में खरीदा था. सौदा 739 रुपये प्रति शेयर की दर से ऑफ-मार्केट हुआ था. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टैक्स डिमांड उसी डील से जुड़ी हुई थी. हालांकि हीरो का कहना था कि उसने सौदे के बदले बकाए टैक्स का भुगतान कर दिया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

17 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

19 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

19 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

20 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

23 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

17 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

13 hours ago