होम / बिजनेस / जल्द आएगा Jyoti CNC का IPO, जानिए ऑफर से संबंधित सारी जानकारी!

जल्द आएगा Jyoti CNC का IPO, जानिए ऑफर से संबंधित सारी जानकारी!

एक लॉट में 45 इक्विटी शेयर मौजूद होंगे और एक व्यक्ति 45 के मल्टीपल्स यानी गुणांकों में ही लॉट के लिए बोली लगा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

2023 के दौरान एक के बाद एक कई जबरदस्त कंपनियों के IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफर देखने को मिले थे और कई IPOs ने अपने इन्वेस्टर्स को जबरदस्त रिटर्न्स भी प्रदान किए थे. अब 2024 की शुरुआत में भी बहुत से लोग नए IPO ऑफर्स का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच अब ज्योति CNC ऑटोमेशन (Jyoti CNC Automation) नामक कंपनी अपना IPO ऑफर लेकर आ रही है और इस IPO को सब्सक्रिप्शन के लिए 9 जनवरी 2024 को खोला जाएगा और नए साल का यह पहला प्रमुख IPO होने वाला है. 

Jyoti CNC Automation का IPO
अगर ज्योति CNC ऑटोमेशन (Jyoti CNC Automation) के IPO ऑफर की बात करें तो इस कंपनी के IPO के स्टॉक में मौजूद शेयरों के लिए 315-331 रुपए प्रति शेयर की कीमत निर्धारित की गई है. इस स्टॉक के एक लॉट में 45 इक्विटी शेयर मौजूद होंगे और एक व्यक्ति 45 के मल्टीपल्स यानी गुणांकों में ही लॉट के लिए बोली लगा सकता है. ज्योति CNC ऑटोमेशन कंपनी की शुरुआत जनवरी 1991 में हुई थी और यह कंपनी CNC मशीनों का निर्माण और उन्हें सप्लाई करती है. यह कंपनी भारत में ही स्थित है और इस कंपनी की विशेषता CNC मशीनों का निर्माण करना और उनकी पूर्ती करना है. कंपनी के पास CNC मशीनों के जबरदस्त श्रृंखला मौजूद है और कंपनी के पास 44 विभिन्न सीरीज में 200 प्रकार की मशीनें मौजूद हैं. 

कहां इस्तेमाल होगी IPO से इकट्ठा हुई रकम?
नए शेयर जारी करके कंपनी 1000 करोड़ रुपयों जितनी राशि इकट्ठा करने के बारे में विचार कर रही है. ज्योति CNC ऑटोमेशन के IPO ऑफर में 5 करोड़ रुपए के शेयर कंपनी के योग्य कर्मचारियों के लिए आरक्षित करके रखे गए हैं और कंपनी के हर कर्मचारी को प्रत्येक शेयर पर 15 रुपए की छूट भी दी जायेगी. इस IPO ऑफर का सब्सक्रिप्शन 11 जनवरी 2024 को बंद कर दिया जाएगा. इस IPO ऑफर से इकट्ठा हुई रकम का इस्तेमाल कंपनी के द्वारा लिए गए कर्ज की प्री-पेमेंट के रूप में किया जाएगा. इसके साथ ही IPO के माध्यम से इकट्ठी हुई राशि का इस्तेमाल कंपनी की कैपिटल संबंधित जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ती के लिए भी किया जाएगा.
 
यह भी पढ़ें: नए साल में इस कंपनी से आई ले-ऑफ की खबर, इतने हजार कर्मचारी होंगे बाहर 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago