होम / बिजनेस / BW Disrupt: स्टार्टअप्स के अपने लक्ष्यों से कैसे पूरे होंगे भारत के लक्ष्य?

BW Disrupt: स्टार्टअप्स के अपने लक्ष्यों से कैसे पूरे होंगे भारत के लक्ष्य?

जिस तरह भारत ने आने वाले समय में अपने लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित किए हैं उसी तरह, कंपनियां भी अपने लिए कुछ लक्ष्यों का निर्धारण करती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज देश की राजधानी दिल्ली में BW बिजनेसवर्ल्ड (BusinessWorld) द्वारा टेक क्षेत्र के कुछ प्रमुख स्टार्टअप्स को सम्मानित करने के लिए Techtors के 5वें एडिशन की शुरुआत की गई. इस दौरान टेक क्षेत्र के लक्ष्यों को भारत के अपने लक्ष्यों से समायोजित करने पर एक पैनल भी आयोजित किया गया. तो आइए जानते हैं कैसे टेक क्षेत्र के इन स्टार्टअप्स के लक्ष्य, भारत के लक्ष्यों से किस प्रकार जुड़े हुए हैं. 

भारत के प्रमुख लक्ष्य 
इससे पहले कि हम मुद्दे की बात शुरू करें पहले ये जान लेते हैं कि आखिर आने वाले समय में भारत ने अपने लिए क्या लक्ष्य निर्धारित किए हैं? भारत का सबसे पहला लक्ष्य भुखमरी और अत्यंत गरीबी की अवस्था से मुक्ति पाना है. इसके बाद भारत ने सबसे ज्यादा प्राथमिकता पर्यावरण को दी है. भारत ने तय किया है कि साल 2070 तक देश, कार्बन उत्सर्जन की शुन्य अवस्था तक पहुंच सके और 2030 तक अपने कार्बन उत्सर्जन को 45% तक कम भी कर सके. 

भारत के लिए आवश्यक है दुनिया से जुड़ना
लेकिन जिस तरह भारत ने आने वाले समय में अपने लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित किए हैं उसी तरह, कंपनियां भी अपने लिए कुछ लक्ष्यों का निर्धारण करती हैं. भारत में पिछले कुछ समय के दौरान स्टार्टअप्स की संख्या में बहुत ही तेजी से वृद्धि देखने को मिली है और इसीलिए यह बहुत ही महत्त्वपूर्ण हो जाता है कि आखिर इन स्टार्टअप्स के लक्ष्य क्या हैं और भारतीय स्टार्टअप्स के लक्ष्य, भारत के अपने लक्ष्यों से कितना मेल खाते हैं? इस विषय पर अपनी राय रखते हुए Leverage Edu & Fly के को-फाउंडर और CEO अक्षय चतुर्वेदी ने कहा कि भारत के लिए आवश्यक है कि वह ज्यादा से ज्यादा दुनिया से जुड़े और अपनी ‘नर्म-शक्तियों’ को दुनिया के साथ साझा करे. 

दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता
अपनी कंपनी के लक्ष्यों को भारत के लक्ष्यों के साथ समायोजित करने के विषय पर बात करते हुए AutoNXT Automation के को-फाउंडर और COO पंकज गोयल ने कहा कि किसान भारतीय वर्कफोर्स का एक काफी बड़ा हिस्सा हैं और उन्हें समय के साथ थोड़ा और आधुनिक होने और उत्पादक होने की आवश्यकता है. AutoNXT, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों का निर्माण करती है और अपनी बातचीत के दौरान पंकज गोयल ने बताया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता देश है. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में हर साल लगभग 20 बिलियन डॉलर्स का तेल, सिर्फ ट्रैक्टरों के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है. 

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और भारत के लक्ष्य
पंकज गोयल ने आगे बताया कि उनकी कंपनी ऐसे इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों का निर्माण कर रही है जो 45 हॉर्सपावर तक की ताकत जनरेट कर सकें. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके ट्रैक्टरों का ट्रायल भी हो चुका है और जल्द ही वह इन्हें भारत में लॉन्च कर सकते हैं. पंकज ने बताया कि उनके प्रोडक्ट का एक बड़ा फायदा ये भी होगा कि देश द्वारा इम्पोर्ट किए जाने वाले तेल की मात्रा में कमी आएगी जिससे आर्थिक के साथ-साथ पर्यावरणीय फायदे भी शामिल हैं. 
 

यह भी पढ़ें:  BW Disrupt: एंजल इन्वेस्टिंग में क्या है महिलाओं की स्थिति? जानिये एक्सपर्ट्स की राय!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

9 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

11 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

13 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

14 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

16 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

11 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

6 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

9 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

9 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

14 hours ago