होम / बिजनेस / आखिरी कारोबारी दिन Nifty और Sensex का कैसा रहा हाल?

आखिरी कारोबारी दिन Nifty और Sensex का कैसा रहा हाल?

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स में 0.24% की गिरावट देखने को मिली है और यह 72,237 अंकों के स्तर पर बंद हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आखिरी कारोबारी दिन खत्म हो चुका है और बेंचमार्क सूचकांकों, निफ्टी (Nifty) और सेंसेक्स (Sensex) में बहुत मामूली सी गिरावट देखने को मिली है. 2023 की शुरुआत से अभी तक निफ्टी में लगभग 19.85% की वृद्धि देखने को मिली है और इसमें से 16.32% जितने रिटर्न्स पिछले 6 महीनों में देखने को मिले हैं. इस पूरे साल के दौरान मार्केट में रिसेशन का डर, रेट में बढ़ोत्तरी, भूराजनैतिक चिंता और IPOs का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है और वो कहते हैं न कि अंत भला तो सब भला. 

काफी तेज दौड़े Tata के शेयर  
राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी 50 (Nifty 50) में 0.22% की कमी देखने को मिली है और यह 21,731 अंकों के स्तर पर बंद हुआ है. दूसरी तरफ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स में 0.24% की गिरावट देखने को मिली है और यह 72,237 अंकों के स्तर पर बंद हुआ है. निफ्टी पर सबसे ज्यादा रफ्तार टाटा ग्रुप के स्टॉक्स में देखने को मिली है. एक तरफ जहां टाटा कंज्यूमर्स (Tata Consumers) के स्टॉक में 4.40% की वृद्धि देखने को मिली है, वहीं टाटा मोटर्स (Tata Motors) में 3.46% की वृद्धि देखने को मिली है. टाटा मोटर्स ने अपने नाम एक उपलब्धि भी कर ली है और 2023 की यह इकलौती कंपनी बन गई है जिसने अपने स्टॉक की कीमतों को दोगुना कर लिया है. 

किन क्षेत्रों में दिखी बढ़ोत्तरी
इसके साथ ही बजाज ऑटो (Bajaj Auto), आईचर मोटर्स (Eicher Motors), नेस्ले (Nestle), हिंदुस्तान यूनीलीवर (Hindustan Unilever), ब्रिटानिया (Britannia) और टाटा स्टील (Tata Steel) जैसी कंपनियों के स्टॉक में 1% की वृद्धि देखने को मिली है. इसके साथ ही निफ्टी 50 में मौजूद 30 स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली है और BPCL, ONGC, SBI Bank, Coal India के स्टॉक में गिरावट देखने को मिली है. अगर विभिन्न क्षेत्रों के प्रदर्शन की बात करें तो जहां IT, बैंक और फार्मा के क्षेत्रों में कुछ खास कारोबार देखने को नहीं मिला है, वहीं मेटल, रियल-एस्टेट और FMCG क्षेत्रों में सबसे अधिक बढ़ोत्तरी देखने को मिली है.

Innova Captab की लिस्टिंग
मैन इंडस्ट्रीज (Man Industries) के स्टॉक में आज भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और आज कंपनी ने हाइड्रोजन के सुरक्षित ट्रांसपोर्ट के लिए अपनी पाइप की टेस्टिंग पूरी की जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों में लगभग 7% की वृद्धि देखने को मिली थी. दूसरी तरफ इननोवा कैपटैब के IPO की लिस्टिंग डिस्काउंट कुछ खास नहीं रही और इसके शेयर को 471 रुपए प्रति शेयर पर लिस्ट किया गया है.
 
यह भी पढ़ें: Mahindra & Mahindra पर लगा 56 लाख रुपए का जुर्माना, अब आगे क्या?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

3 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

3 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.