होम / बिजनेस / Jharkhand: क्या है वो जमीन घोटाला, जो बन गया है Hemant Soren के गले की फांस?

Jharkhand: क्या है वो जमीन घोटाला, जो बन गया है Hemant Soren के गले की फांस?

हेमंत सोरेन को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 50 के तहत जमीन घोटाला मामले में 10 समन जारी किए जा चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) बड़ी मुश्किल में हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम दिल्ली में उनके आवास पर पहुंच चुकी है. ED के साथ दिल्ली पुलिस भी मौजूद है. माना जा रहा है कि हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया जा सकता है. ED ने सोरेन इस मामले में कई समन भेजे थे. अपने 10वें समन में केंद्रीय एजेंसी ने 29 से 31 जनवरी के बीच समय देने को कहा था, लेकिन सीएम की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया. इसके बाद ईडी पूछताछ के लिए उनके दिल्ली आवास पहुंच गई है. 

एक बार हुई है पूछताछ
यह सबकुछ उस जमीन घोटाला को लेकर हो रहा है, जिसमें राज्य के कई बड़े अफसर भी फंसे हैं. वैसे, ED एक बार CM हेमंत सोरेन से पूछताछ कर चुकी है. उसके 8वें समन के बाद सोरेन इस मामले में पहली बार पूछताछ के लिए राजी हुए थे. हालांकि, वह खुद ईडी के दफ्तर नहीं पहुंचे थे, बल्कि ED के अधिकारियों को सीएम ने बयान दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री आवास बुलाया गया था. 20 जनवरी को ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन से करीब 7-8 घंटे तक पूछताछ की थी, लेकिन एजेंसी मुख्यमंत्री से एक बार फिर से पूछताछ करना चाहती थी और इसलिए उन्हें 10वां समन जारी किया गया था.

फर्जी तरह से हुई खरीद-फरोख्त
CM हेमंत सोरेन सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं. उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 50 के तहत जमीन घोटाला मामले में 10 समन जारी किए जा चुके हैं. ED जमीन घोटाले के साथ-साथ अवैध खनन की भी जांच कर रही है. जमीन घोटाले की बात करें, तो यह मामला सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़ा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फर्जी नाम-पते के आधार पर झारखंड में सेना की जमीन की खरीद-बिक्री हुई थी. इस सिलसिले में रांची नगर निगम ने FIR दर्ज करवाई थी और ED ने उसी के आधार पर जांच शुरू की. 

अब तक इतनी गिरफ्तारी 
जमीन घोटाला मामले में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन पर भी ED ने शिकंजा कसा जो राज्य के समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थे. इस महीने की शुरुआत में जांच एजेंसी ने राज्य में कथित अवैध खनन की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत CM सोरेन के प्रेस सलाहकार, साहिबगंज जिले के अधिकारियों और एक पूर्व विधायक के परिसरों पर भी छापेमारी की थी.  CM सोरेन लगातार ED से सवालों से बचने की कोशिश करते रहे हैं और इस वजह से ED का शक उन्हें लेकर बढ़ गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

4 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

4 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago