✕

होम / बिजनेस / Economic Survey में सामने आई देश की सेहत, FM ने बताया इतने लोग कर रहे हैं स्‍वरोजगार

Economic Survey में सामने आई देश की सेहत, FM ने बताया इतने लोग कर रहे हैं स्‍वरोजगार

सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने के बाद अब वित्‍त मंत्री मंगलवार को बजट पेश करेंगी. सबसे खास बात ये है कि वित्‍त मंत्री सातवीं बार बजट पेश करने जा रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की आर्थिक तस्‍वीर की झलक पेश करने वाला इकोनॉमिक सर्वे आखिरकार वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश कर दिया. आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार इस साल देश की ग्रोथ रेट 6.5 प्रतिशत से 7 प्रतिशत रहने की उम्‍मीद है. आर्थिक सर्वेक्षण में सरकार देश की अर्थव्‍यवस्‍था की सही समीक्षा देश के सामने रखती है. आर्थिक सर्वेक्षण में रोजगार को लेकर भी वित्‍त मंत्री ने अहम बात कही है और बताया है कि सर्विसेज में रोजगार में इजाफा हो रहा है. जबकि स्‍वरोजगार के आंकड़े भी उत्‍साहजनक हैं. 

आर्थिक सर्वेक्षण में क्‍या बोली वित्‍त मंत्री? 
देश की संसद में सोमवार को दोपहर 12 बजे पेश हुए आर्थिक सर्वेक्षण में निर्मला सीतारमण ने बताया कि ग्रोथ रेट के 6.5 प्रतिशत से लेकर 7 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है. वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के सामने एक चुनौती का भी का भी जिक्र किया और कहा कि आने वाले महीनों में देश के एक्‍सपोर्ट को थोड़ा झटका लग सकता है. लेकिन उन्‍होंने ये भी बताया कि सरकार इसके लिए पूरी तरह से तैयार है. उन्‍होंने ये भी कहा कि ग्‍लोबल चुनौतियों से भारतीय कारोबार पर असर पड़ने की संभावना है. इसका असर देश के कैश फ्लो पर भी देखने को मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें: जानते हैं IT Engineer से ज्‍यादा कमा रहे हैं फूड डिलीवरी मैन,आखिर क्‍या है इस कमाई का राज?

रोजगार को लेकर वित्‍त मंत्री ने ये कही बात 
वित्‍त मंत्री ने देश के सामने इस इकोनॉमिक सर्वे में रोजगार को लेकर भी अहम बात कही. उन्‍होंने कहा कि कोरोना के बाद सामने आई डेमोग्राफी में बदलाव को देखते हुए बेरोजगारी में गिरावट देखने को मिल रही है. मार्च 2024 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो शहरी बेरोजगारी दर पिछले वर्ष के 6.8 प्रतिशत से घटकर 6.7 प्रतिशत पर आ गई है. उन्‍होंने देश में स्‍वरोजगार को लेकर भी आंकड़ा पेश किया और कहा कि 57 प्रतिशत लोग इससे जुड़े हुए हैं. वहीं युवा बेराजगारी दर 2017-18 में जहां 17.8 प्रतिशत गिरकर 2022-23 में 10 प्रतिशत पर आ गई है. इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार, 2023-24 में इसमें 9 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है. 

जानिए कब से शुरू हुई इकोनॉमिक सर्वे की परंपरा 
 देश में आर्थिक सर्वेक्षण की परंपरा 1950-51 के समय से शुरू हुई थी. लेकिन तब ये बजट दस्‍तावेजों का ही हिस्‍सा हुआ करता था. लेकिन 1960 का दशक आते ही इसे अलग कर दिया गया और तब से ये बजट से एक दिन पहले पेश हो रहा है. इसके पेश होने के अगले दिन वित्‍त मंत्री बजट पेश करती हैं. सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने के बाद अब वित्‍त मंत्री मंगलवार को बजट पेश करेंगी. सबसे खास बात ये है कि वित्‍त मंत्री सातवीं बार बजट पेश करने जा रही हैं. इस बजट को पेश करने के साथ ही वो सबसे ज्‍यादा बार बजट पेश करने का इतिहास रच देंगी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

22 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

23 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

22 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

18 hours ago