✕

होम / बिजनेस / यहां HDFC बैंक के नेट प्रॉफिट में हुआ 2 प्रतिशत से अधिक इजाफा, वहां शेयर में भी आई उछाल!

यहां HDFC बैंक के नेट प्रॉफिट में हुआ 2 प्रतिशत से अधिक इजाफा, वहां शेयर में भी आई उछाल!

HDFC Bank ने दिसंबर तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है. बैंक का नेट प्रॉफिट 2.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 16,736 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने बुधवार यानी 22 जनवरी, 2025 को अपना दिसंबर तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है. बैंक ने जानकारी दी है कि उसका स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 2.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 16,736 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि यह अनुमानों से कम रहा लेकिन इसका बैंक के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है. दरअसल, बुधवार को बैंक का तिमाही रिजल्ट आने के बाद बैंक के शेयर में 2 प्रतिशत से अधिक तेजी आई है. तो आइए बैंक के तिमाही रिजल्ट पर एक नजर डालते हैं?

शेयर में आई इतनी तेजी

उम्मीद से कम प्रॉफिट के बावजूद बुधवार को HDFC बैंक के शेयरों में तेजी देखी गई. शेयर 1.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,671.90 रुपये पर बंद हुआ. बता देबैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 2.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 16,736 करोड़ रुपये रहा है. पिछले साल समान तिमाही में यह 16,373 करोड़ रुपये रहा था. वहीं, बैंक का प्रॉफिट 17,233 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया था. 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 7.7 प्रतिशत बढ़कर 30,650 करोड़ रुपये पहुंच गई जबकि पिछले साल समान तिमाही में यह 28,470 करोड़ रुपये थी. तीसरी तिमाही में बैंक द्वारा अर्जित ब्याज 76,007 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में 70,583 करोड़ रुपये से 7.6 प्रतिशत अधिक है. बैंक ने तीसरी तिमाही में 45,354 करोड़ रुपये ब्याज के रूप में चुकाए, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 42,111 करोड़ रुपये से 7.7 प्रतिशत अधिक है. 

इतना हुआ नेट रेवेन्यू
एक्सचेंजों को दी गई फाइलिंग के अनुसार बैंक की कुल एसेट्स पर कोर नेट ब्याज मार्जिन 3.43 प्रतिशत और ब्याज कमाने वाली परिसंपत्तियों के आधार पर 3.62 प्रतिशत रहा. एचडीएफसी बैंक का नेट रेवेन्यू 6.3 प्रतिशत बढ़कर 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए 42,110 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए यह 39,610 करोड़ रुपये था. दिसंबर तिमाही के लिए बैंक का प्रॉविजन्स और कंटिजेंसीज 3,150 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल की समान अवधि में यह राशि 4,220 करोड़ रुपये थी.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

6 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

7 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

9 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

10 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

7 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

6 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

10 hours ago