✕

होम / बिजनेस / HDFC Bank ने पहली बार छुआ ₹14 लाख करोड़ का मार्केट कैप, शेयर 3 दिन में 4% उछला

HDFC Bank ने पहली बार छुआ ₹14 लाख करोड़ का मार्केट कैप, शेयर 3 दिन में 4% उछला

HDFC Bank के शेयर में गुरुवार को भी तेजी दिखी. इस तेजी के दम पर एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹14 लाख करोड़ के पार जाने में कामयाब रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक यानी HDFC Bank का शेयर आज फिर नए रिकॉर्ड ऊपरी स्तर पर पहुंचने में कामयाब रहा है. आज यानि 28 नवंबर की तेजी के साथ ही इस HDFC Bank का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹14 लाख करोड़ के रिकॉर्ड ऊपरी स्तर पर पुहुंचने में कामयाब रहा है. पहली बार इस बैंक का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन इस स्तर पर पहुंचा है.

M-Cap के हिसाब से देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी

HDFC Bank के दम पर निफ्टी और निफ्टी बैंक में भी तेजी दिखी. निफ्टी बैंक शुरुआती कामकाज के दौरान हरे निशान में था. हालांकि, कुछ समय बाद बाजार में दिन के ऊपरी स्तर से दबाव देखा गया. निफ्टी बैंक में दिन के ऊपरी स्तरों से करीब 600 अंक फिसलकर कामकाज करते दिखा. मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से यह देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है. गुरुवार को शुरुआती कामकाज के दौरान ही HDFC Bank में तेजी देखने को मिली. 10:45 बजे ₹1,810 प्रति शेयर पर कामकाज करते दिखा. इसके पहले यह स्टॉक ₹1,836 प्रति शेयर के रिकॉर्ड ऊपरी स्तर पर भी पहुंचने में कामयाब रहा था.

ब्रोकरेज फर्म्स शेयर पर बुलिश

HDFC Bank निफ्टी के उन चुनिंदा स्टॉक्स की लिस्ट में शामिल है, जिसपर एनालिस्ट की 'Sell' रेटिंग नहीं है. BNP Paribas ने HDFC Bank पर सबसे ज्यादा ₹2,550 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है. इसका टारगेट प्राइस के हिसाब से अगले 12 महीने के दौरान स्टॉक में करीब 40% की तेजी का अनुमान है. Goldman Sachs ने इस स्टॉक पर Buy रेटिंग के साथ ₹2,156 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है. InCred Research ने स्टॉक पर Add की राय के साथ ₹2,150 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है. DAM Capital

सितंबर तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद DAM Capital ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस ₹2,000 प्रति शेयर से बढ़ाकर ₹2,139 प्रति शेयर कर दिया है. ब्रोकरेज फर्म ने इस दौरान अपने नोट में कहा कि बैंक का बिजनेस मध्यम अवधि में सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. Bernstein ने इस स्टॉक पर Outperform की रेटिंग के साथ ₹2,100 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है. 2024 की शुरुआत से ही इस ब्रोकरेज फर्म ने HDFC Bank पर ₹2,100 के पार बना हुआ है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

5 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

7 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

7 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

8 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

8 hours ago

बड़ी खबरें