होम / बिजनेस / 52 हफ्तों में अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचे HDFC Bank के शेयर, अब आगे क्या?

52 हफ्तों में अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचे HDFC Bank के शेयर, अब आगे क्या?

बैंक द्वारा तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किये गए थे जिसके बाद बैंक के स्टॉक की कीमतों में लगभग 10% की गिरावट देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक यानी HDFC बैंक (HDFC Bank) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. आज दिन के शुरुआती कारोबार के दौरान बैंक के शेयर 52 हफ्तों के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए. आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही HDFC बैंक द्वारा वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी किये थे जिसके बाद से बैंक के शेयरों में लगातार गिरावट का दौर जारी है. 

स्टॉक में जारी बिकावली का दौर
आज दिन के शुरुआती कारोबार के दौरान बैंक के शेयरों में 1.26% की गिरावट देखने को मिली थी जिसके बाद HDFC बैंक (HDFC Bank) के शेयर 1459.95 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गए जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर बैंक के स्टॉक की पिछली क्लोजिंग 1478.65 रुपए प्रति शेयर थी. कीमतों में लगातार गिरावट की वजह से बैंक के शेयरों में बिकावली का दौर भी देखने को मिल रहा है. पिछले हफ्ते बैंक द्वारा वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही के लिए नतीजे जारी किये गए थे जिसके बाद बैंक के स्टॉक की कीमतों में लगभग 10% जितनी गिरावट देखने को मिली थी. 

HDFC बैंक का स्टॉक
इससे पहले HDFC बैंक (HDFC Bank) का स्टॉक 26 अक्टूबर 2023 को 52 हफ्तों के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था और तब बैंक के स्टॉक की कीमत 1460.55 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गई थी. एक तरफ जहां मार्केट की रफ्तार में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, वहीं HDFC बैंक की मार्केट कैपिटल 11.12 लाख करोड़ रुपयों पर पहुंच गई है. आज BSE पर शुरुआती कारोबार के दौरान बैंक के 1.04 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ जिसकी बदौलत बैंक को 15.18 करोड़ रुपए का टर्नओवर प्राप्त हुआ. बैंकिंग के क्षेत्र में वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद से ही काफी अस्थिरता देखने को मिल रही है और इन्वेस्टर्स काफी ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं.

तीसरी तिमाही के नतीजे
एक्सपर्ट्स का मानना है कि HDFC बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में गिरावट का दौर बेशक देखने को मिल रहा है लेकिन अभी जल्दबाजी में शेयरों को बेचना नहीं चाहिए और शेयरों को होल्ड करके रखना चाहिए. ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती देखने को मिल सकती है और इसकी वजह से बैंक के शेयरों की रफ्तार में एक बार फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही के दौरान HDFC बैंक के प्रॉफिट में 34% की बढ़ोत्तरी हुई थी और साथ ही बैंक की कुल आय भी बढ़कर 81,720 करोड़ रुपयों पर पहुंच गई थी.
 
यह भी पढ़ें: Sony से टूटी डील, तो ZEE के शेयर भी टूट गए; बड़ी गिरावट के साथ कर रहे कारोबार

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेजन, स्विगी-इंस्टामार्ट और बिगबास्केट पर सख्ती, धतूरे की बिक्री के चलते फूड लाइसेंस सस्पेंड

कर्नाटक FDA का बड़ा एक्शन, प्लेटफॉर्म्स पर धतूरे के फल और बीज खाद्य उत्पाद के तौर पर लिस्ट मिलने के बाद उठाया कदम

1 hour ago

L&T को दो हफ्तों में मिले ₹40,000 करोड़ के ऑर्डर, मिडिल ईस्ट से AI तक बढ़ा ग्लोबल दबदबा

गैस कंप्रेशन, बैटरी स्टोरेज और AI इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े बड़े कॉन्ट्रैक्ट; अकेले मिडिल ईस्ट से करीब ₹25,000 करोड़ के ऑर्डर

2 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ी राहत! सेमीकंडक्टर-ऑटो कंपनियों के नियम होंगे आसान, 60 दिनों में लागू होगा नया फ्रेमवर्क

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट और ऑटोमोटिव कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियों की रेगुलेटरी चिंताओं को दूर करने के लिए अगले दो महीनों में नियमों में बदलाव कर नए प्रावधान लागू किए जाएंगे.

2 hours ago

MP Steel का IPO लाने की तैयारी, SEBI के पास जमा किए दस्तावेज; 95 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

स्टेनलेस स्टील उत्पाद निर्माता कंपनी का IPO फ्रेश इश्यू और OFS का होगा मिश्रण, बिलेट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने में इस्तेमाल होगी इश्यू से जुटाई रकम

3 hours ago

मांग-आपूर्ति के दबाव से बढ़े चीनी के दाम, लेकिन स्टॉक पर्याप्त: ISMA

त्योहारों से पहले मांग बढ़ने, उत्पादन अनुमान घटने और वैश्विक कीमतों में उछाल से बढ़ी कीमतें; ISMA ने कहा- देश में चीनी की कोई संरचनात्मक कमी नहीं

8 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ी राहत! सेमीकंडक्टर-ऑटो कंपनियों के नियम होंगे आसान, 60 दिनों में लागू होगा नया फ्रेमवर्क

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट और ऑटोमोटिव कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियों की रेगुलेटरी चिंताओं को दूर करने के लिए अगले दो महीनों में नियमों में बदलाव कर नए प्रावधान लागू किए जाएंगे.

2 hours ago

अमेजन, स्विगी-इंस्टामार्ट और बिगबास्केट पर सख्ती, धतूरे की बिक्री के चलते फूड लाइसेंस सस्पेंड

कर्नाटक FDA का बड़ा एक्शन, प्लेटफॉर्म्स पर धतूरे के फल और बीज खाद्य उत्पाद के तौर पर लिस्ट मिलने के बाद उठाया कदम

1 hour ago

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.