✕

होम / बिजनेस / HDFC बैंक ने जारी कर दिए अपने तिमाही नतीजे, जानें कैसी रही फाइनेंशियल हेल्थ 

HDFC बैंक ने जारी कर दिए अपने तिमाही नतीजे, जानें कैसी रही फाइनेंशियल हेल्थ 

HDFC बैंक ने तिमाही नतीजों का आज ऐलान कर दिया है. इन नतीजों का असर बैंक के शेयरों पर सोमवार को देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिए हैं. बैंक को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में  16,821 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 5.3 प्रतिशत ज्यादा है. HDFC के नतीजे बाजार के अनुमान से भी बेहतर रहे हैं , लिहाजा सोमवार को बैंक के शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. 

NPA में हुई बढ़ोत्तरी 
सितंबर तिमाही में HDFC बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 10 प्रतिशत की उछाल के साथ 30,113 करोड़ रुपए रही. पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 27,385 करोड़ रुपए था. हालांकि ये बात अलग है कि बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां यानी NPA 1.33% से बढ़कर 1.36% हो गया है. जबकि शुद्ध एनपीए 0.39% से बढ़कर 0.41% रहा है. 

जमा राशि में इजाफा 
बैंक की तरफ से बताया गया है कि सितंबर तिमाही में उसका कुल परिसंपत्तियों पर कोर नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 3.46% रहा. इस दौरान बैंक की कुल जमा राशि सालाना आधार पर 15.1 प्रतिशत बढ़कर 25,00,100 करोड़ रुपए हो गई है. वहीं, ग्रॉस एडवांस 7% की तेजी के साथ 25,19,000 करोड़ रुपए रहा है. सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही के लिए HDFC बैंक की अन्य आय (गैर-ब्याज राजस्व) 11,480 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल समान अवधि में 10,710 करोड़  थी. इस दौरान, बैंक का परिचालन व्यय पिछले वर्ष की समान तिमाही के 15,400 करोड़ रुपए से 9.7% बढ़कर 16,890 करोड़ रुपए हो गया है. जबकि तिमाही के लिए लागत-से-आय अनुपात 40.6% रहा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

7 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

7 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

7 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

10 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

13 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

13 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

7 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

8 hours ago