✕

होम / बिजनेस / HDFC Bank Q3: बैंक के लिए कुछ ऐसी बीती वित्त वर्ष 24 की आखिरी तिमाही!

HDFC Bank Q3: बैंक के लिए कुछ ऐसी बीती वित्त वर्ष 24 की आखिरी तिमाही!

क्रमबद्ध तरीके से बैंक के पास मौजूद एडवांस पर नजर डालें तो 30 सितंबर 2023 को यह 23,54,600 करोड़ रुपए हुआ करता था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में प्राइवेट क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक, HDFC बैंक (HDFC Bank) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल हाल ही में HDFC बैंक लिमिटेड ने वित्त वर्ष 24 की आखिरी तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. नतीजे जारी करते हुए बैंक ने बताया है कि उसके एडवांस में 62.4% की वृद्धि हुई है जिसके बाद बैंक के पास मौजूद कुल एडवांस 24,69,500 करोड़ रुपयों पर पहुंच गए हैं. 

HDFC Bank के एडवांस में आया उछाल
आपको बता दें कि वित्त वर्ष 23 की आखिरी तिमाही खत्म होने, यानी 31 दिसंबर 2022 को बैंक (HDFC Bank) के पास 15,20,500 करोड़ रुपयों के एडवांस मौजूद थे. अगर क्रमबद्ध तरीके से बैंक के पास मौजूद एडवांस पर नजर डालें तो 30 सितंबर 2023 को यह 23,54,600 करोड़ रुपए हुआ करता था और 31 दिसंबर 2023 तक इसमें 4.9% का उछाल देखने को मिला था. अगर बैंक के आतंरिक लेन-देन और सभी बिलों को दोबारा डिस्काउंट किया जाए तो बैंक के एडवांस में सालाना आधार पर लगभग 60.7% और पिछली तिमाही के आधार पर बैंक के एडवांस में लगभग 3.8% की वृद्धि देखने को मिली है.   

शेयरों में आई गिरावट
HDFC बैंक (HDFC Bank) के शेयरों की बात करें तो बैंक द्वारा वित्त वर्ष 24 की आखिरी तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद HDFC बैंक के शेयरों में लगभग 0.20% की गिरावट देखने को मिली थी और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर बैंक के शेयर 1686.70 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे थे. HDFC बैंक ने वित्त वर्ष 24 की आखिरी तिमाही के अपने नतीजों में बैंक के डिपॉजिट में बढ़ोत्तरी की जानकारी भी दी है. बैंक ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक के कुल डिपॉजिट, 22,14,000 करोड़ रुपए पर पहुंच गए हैं. 31 दिसंबर 2022 में बैंक के पास 17,33,200 करोड़ रुपयों के डिपॉजिट मौजूद थे जिसका मतलब ये है कि 31 दिसंबर 2023 तक बैंक के डिपॉजिट में 27.7% की वृद्धि देखने को मिली है. 

रिटेल और होलसेल डिपॉजिट
इसके साथ ही HDFC बैंक (HDFC Bank) ने जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि वित्त वर्ष 24 की आखिरी तिमाही के दौरान बैंक के रिटेल डिपॉजिट में लगभग 53,000 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. अगर बैंक के पास मौजूद रिटेल डिपॉजिट को सालाना आधार पर देखें तो इसमें 28.4% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है, वहीं पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें लगभग 2.9% की वृद्धि देखने को मिली है. दूसरी तरफ बैंक के होलसेल डिपॉजिट में सालाना आधार पर 24.4% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है जबकि पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 3.4% की गिरावट देखने को मिली है.
 
यह भी पढ़ें: ऐसा क्‍या हुआ कि CEO ने सिर्फ 2 मिनट Online Meeting के बाद सभी को कह दिया अलविदा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

10 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago